Skip to main content

ताजा खबर

‘उसे टाॅप ऑर्डर में खिलाएं’ BGT शुरू होने से पहले जोश इंग्लिश को लेकर एडम गिलक्रिस्ट

Josh Inglis (Image Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा, जिसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 13 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया गया है।

दूसरी ओर, इस सीरीज के शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटरों व क्रिकेट के जानकार लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। तो वहीं अब इस क्रम में नया नाम ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का जुड़ गया है। गिलक्रिस्ट ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश को टाॅप ऑर्डर में खिला सकता है।

एडम गिलक्रिस्ट ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बीजीटी के दौरान होने वाले पहले मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस टीम की घोषणा के बाद, एडम गिलक्रिस्ट ने फाॅक्स क्रिकेट के साथ एक चर्चा में कहा-

इंग्लिश उस टीम में रिजर्व बल्लेबाज के रूप में है, जो परंपरागत रूप से ऑस्ट्रेलिया घरेलू परिस्थितियों में नहीं करता है। मुझे लगता है कि मैकस्वीनी ओपनिंग करेंगे, लेकिन क्या वे पिछले साल की नीति पर कायम हैं। हम चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में हमारे छह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, शीर्ष छह में खेलें।

नाथन मैकस्वीनी एक अच्छे दिखने वाले खिलाड़ी हैं। वे देखते हैं कि उनका खेल ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए थोड़ा अधिक उपयुक्त है, जबकि जोश इंग्लिश जानते हैं कि आक्रमण कैसे करना है, इसलिए उन्हें टाॅप ऑर्डर में रखें। यह शायद उसके बचाव का सबसे अच्छा तरीका है।

भारत के खिलाफ बीजीटी सीरीज के पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिश, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर: द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

আরো ताजा खबर

श्रेयस अय्यर के समर्थन में उतरे वसीम जाफर, कहा ‘रातों-रात कोई खराब कप्तान नहीं बनता’

Shreyas Iyer(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार और उससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से मिली शिकस्त के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस...

बिना एक भी टेस्ट या वनडे खेले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया यह अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के रोज बाउल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई मैच के दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट...

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...

इंग्लैंड ODI और जिम्बाब्वे दौरे के लिए प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई की हुई टीम में एंट्री, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को करेंगे रिप्लेस

Prince Yadav and Ravi Bishnoi Named Replacements for Harshit Rana and Varun Chakaravarthy (image via X) बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने भारत की वनडे और टी20आई टीमों में हर्षित...