Skip to main content

ताजा खबर

‘उसने काफी वजन कम कर लिया है और वह फिट दिख रहा है- ऋषभ पंत के शारीरिक परिवर्तन पर सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लेकर, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने बड़ा बयान दिया है। गावस्कर का कहना है कि उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया है, और वह काफी फिट नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि पंत इस समय जारी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के साथ मौजूद हैं, जहां वे बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में सेलेक्ट होने से पहले पंत ने आईपीएल में 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्ले और विकेट के पीछे कमाल का प्रदर्शन किया था।

सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि जारी टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऋषभ पंत के शारीरिक बदलाव को लेकर सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- यह एक चमत्कार है, तुम्हें पता है मेरे कहने का मतलब क्या है। जब हमने उनके एक्सीडेंट के बारे में सुना था, तो हम सभी काफी चिंतित थे।

हमें उनकी चोटों की गंभीरता के बारे में पता लगा और हम सभी उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। लेकिन इसके बाद वह (पंत) ना केवल ठीक हुआ, बल्कि शानदार और मजबूत वापसी भी की।

गावस्कर ने आगे कहा- शायद उसका वजन थोड़ा कम हो गया है, जो एक समय लग रहा था कि ज्यादा हो गया है, लेकिन इस समय उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उसने काफी वजन कम कर लिया है और बहुत अच्छा और फिट दिख रहा है।

गौरतलब है कि ऋषभ पंत का दिसंबर 2022 में भयानक कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसकी वजह से करीब 1.5 साल से अधिक समय के लिए वह क्रिकेट से दूर रहे थे। और उनकी इतनी अच्छी वापसी की किसी भी क्रिकेट फैंस को उम्मीद नहीं थी, लेकिन पंत ने अपने खेल से सभी को गलत साबित कर दिखाया है।

আরো ताजा खबर

Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

How Virat Kohli Transformed India’s Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X) T Dilip on Virat Kohli fielding: भारत के फील्डिंग कोच के तौर पर अपने लगभग पांच साल...

IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

Rashid Khan Stars as Afghanistan Seal 2027 World Cup Spot (image via X) Afghanistan qualify for 2027 World Cup: सोमवार, 10 अगस्त को बेलफास्ट में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे...

पतले दिखने के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन ले रहे हैं कई भारतीय क्रिकेटर्स? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Several Indian Cricketers Reportedly Using Weight-Loss Injections to Look Leaner (image via X) Indian cricketers weight loss injections: भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक नई खबर के अनुसार, हालिया रिपोर्ट्स में...

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...