Skip to main content

ताजा खबर

“उसकी वजह से आकाश दीप की बॉलिंग खराब…”, विराट कोहली पर क्यों भड़के आर अश्विन?

Virat Kohli, Akash Deep & R Ashwin (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज में टीम का शर्मनाक प्रदर्शन अब तक चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी सीरीज के दौरान भारतीय दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।

इस बीच, हाल ही में अश्विन ने विराट कोहली पर नाराजगी जाहिर करते हुए बड़ा बयान दिया है। अश्विन ने बताया कि सीरीज के दौरान कैसे कोहली आकाश दीप के स्पैल के बीच में उनके पास आए और उन्हें सीधी गेंद करने को कहा, जिससे उनकी लय बिगड़ गई।

गेंदबाज को परेशान नहीं करना चाहिए- आर अश्विन

तेज गेंदबाज आकाश दीप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे (गाबा) टेस्ट मैच में प्लेइंग 11 में हर्षित राणा को रिप्लेस किया था। पहले दिन अपनी गेंदबाजी से आकाश ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन को परेशान करते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि, गेंदबाज विकेट नहीं ले पा रहे थे। लेकिन फिर अचानक से विराट कोहली के सुझाव के चलते उनकी पूरी लय खराब हो गई।

रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में उस मुकाबले को याद करते हुए AWS AI Conclave 2025 में बात करते हुए बताया,

“हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में आकाश दीप ने गाबा में शानदार गेंदबाजी की। वह शायद गाबा में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी कर रहे थे, जस्सी (जसप्रीत बुमराह) नहीं कर रहे थे। वह 3-4 ओवरों का शानदार स्पेल कर रहे थे। मैं बाहर से खेल देख रहा था। मैंने देखा कि विराट (कोहली) उनके पास दौड़े और कहा ‘सीधा डालो यार’ और तुरंत एक फील्डर आया और वह लेग गली में चला गया। आकाश दीप ने शरीर पर गेंद फेंकी और कुछ गेंदें लेग साइड में फेंकी, फ्लिक हुई, पुल हुई और उनकी लय गड़बड़ा गई,”

इसके अलावा, अश्विन ने बताया कि गेंदबाज के लिए बीच में अपनी लेंथ बदलना कितना मुश्किल होता है और उन्होंने कहा कि अगर कोई अच्छा स्पेल डला रहा हो तो उसे परेशान नहीं करना चाहिए।

“तो ऐसा क्यों होता है? विराट के दिमाग में यह बात थी कि ‘यह मेरे लिए असहज है इसलिए आप स्टीव स्मिथ के खिलाफ ऐसा करें, आप उन्हें आउट कर देंगे’। अब, गेंदबाजी बहुत अलग है। अगर मुझे सही लेंथ पर गेंदबाजी करनी है, तो मुझे शुरुआत करनी होगी। किसी विशेष मैदान पर ढलान हो सकती है जो मुझे सही लेंथ पर गेंदबाजी करने से रोक सकती है ताकि मैं लय में आ जाऊं। अगर आप गेंदबाज को समझते हैं, तो आप जानते हैं कि वह सही स्पेल खेल रहा है। उसे परेशान न करें, उसे अपना स्पेल बनाने दें।”

আরো ताजा खबर

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में इन टाॅप 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

ENG vs IND 1st T20I: Top 3 players (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट...