Skip to main content

ताजा खबर

“उम्मीद है कि वे इसे फील्डिंग कोच में बदल देंगे”- अश्विन के इंटरनेट पर्सनालिटी वाले बयान पर बोले टी दिलीप

“उम्मीद है कि वे इसे फील्डिंग कोच में बदल देंगे”- अश्विन के इंटरनेट पर्सनालिटी वाले बयान पर बोले टी दिलीप
T Dilip & R Ashwin (Photo Source: Getty Images)टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप को सिलेब्रिटी फील्डिंग कोच बताया था। अश्विन ने अपने एक पुराने बयान में ये कहा था कि टी दिलीप इंटरनेट पर्सनालिटी नहीं, बल्कि एक सिलेब्रिटी हैं। टी दिलीप लंबे समय से टीम इंडिया के फील्डिंग कोच हैं, लेकिन इंटरनेट पर उनके पद का जिक्र ज्यादा नहीं था। अब अश्विन के उस बयान पर टी दिलीप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आर अश्विन ने टी दिलीप को लेकर दिया था बड़ा बयान

आर अश्विन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि, “जल्दी से आप दिलीप सर का नाम चेंज करिए। वह इंटरनेट पर्सनालिटी नहीं हैं। वह हमारे सिलेब्रिटी फील्डिंग कोच हैं।” ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि जब आर अश्विन ने एक दिन देखा कि उनकी टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप का नाम इंटरनेट पर फील्डिंग कोच की जगह इंटरनेट पर्सनालिटी है तो वे चौंक गए। इस पर अब टी दिलीप का बयान सामने आया है।

अश्विन के बयान पर टी दिलीप का रिएक्शन आया सामने

बीसीसीआई द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में टी दिलीप कहते हैं कि, “ऐश (अश्विन) के लिए यह विषय जानना बहुत बढ़िया था, लेकिन अगर आप मुझसे पूछें, तो एक महीने पहले, मैं भी थोड़ा हैरान था जब मेरे एक दोस्त ने मुझे कुछ दिखाया। मैं अपना नाम गूगल में टाइप कर रहा था और उसने मुझे इंटरनेट पर्सनालिटी दिखाया। मैं सोच रहा था कि यह इंटरनेट पर्सनालिटी क्या है। खुशी है कि अश्विन ने इस मुद्दे को उठाया और उम्मीद है कि वे इसे फील्डिंग कोच में बदल देंगे।”

आपको बता दें कि, इसके बाद टी दिलीप ने टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट मैच में पकड़े कुछ कैचों को लेकर बात की और साथ में ये भी कहा कि फील्डिंग सिर्फ कैच पकड़ने से नहीं देखी जाती, बल्कि इससे भी देखी जाती है कि आपने इंटेंट कैसा दिखाया। टी दिलीप ने विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की तारीफ की, जिन्होंने अच्छी फील्डिंग की और कुछ शानदार कैच बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पकड़े।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगाया जीत का चौका, नीदरलैंड को 17 रनों से हराया 

India vs Netherlands (Image Credit- Twitter X) भारत और नीदरलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच आज 18 फरवरी, बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद...

IND vs NED: शिवम दुबे को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया!

IND vs NED: Shivam Dube (image via JioHotstar) शिवम दुबे की शानदार बैटिंग और वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री स्पिन की मदद से भारत ने सोमवार को अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड...

T20 World Cup 2026: भारत बनाम नीदरलैंड मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

IND vs NED (image via X) भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप गेम 17 रन से जीता और सुपर 8 में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उतरेगा। बुधवार, 18...

T20 WC 2026: नीदरलैंड को 17 रनों से हराकर, ग्रुप ए में टाॅप पर पहुंचा भारत, देखें मैच 36 के बाद ताजा पाॅइंट्स टेबल 

Team India (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया...