Skip to main content

ताजा खबर

उमेश यादव को नहीं है Jasprit Bumrah से कोई जलन, एक इंस्टा स्टोरी ने दिखाई दोनों की दोस्ती

उमेश यादव को नहीं है Jasprit Bumrah से कोई जलन एक इंस्टा स्टोरी ने दिखाई दोनों की दोस्ती

Umesh Yadav And Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भले ही टीम इंडिया के बल्लेबाज निराश कर रहे हैं, लेकिन गेंदबाजी में Jasprit Bumrah कमाल का प्रदर्शन करने में लगे हैं। जहां ये खिलाड़ी अपनी रफ्तार से मजेबान बल्लेबाजों को खूब परेशान कर रहा है, इस बीच टीम इंडिया से बाहर चल रहे उमेश यादव भी बुमराह की गेंदबाजी से काफी ज्यादा खुश हैं और उन्होंने एक खास इंस्टा स्टोरी लगाई है।

हर मैच में Jasprit Bumrah कमाल कर रहे हैं

जी हां, ऑस्ट्रेलिया में Jasprit Bumrah हर मैच में कमाल कर रहे हैं, हर बार वो टीम इंडिया के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पर्थ टेस्ट में बुमराह टीम इंडिया की जीत के हीरो थे, जहां उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए थे पूरे मैच में। उसके बाद एडिलेड टेस्ट में उन्होंने 4 मेजबान बल्लेबाजों को आउट किया, वहीं अब गाबा टेस्ट मैच में बुमराह ने फिर से 22 गज पर अपनी गेंदबाजी से सनसनी मचा दी।

उमेश यादव हो गए Jasprit Bumrah की गेंदबाजी के फैन

*गाबा टेस्ट मैच की पहली पारी में Jasprit Bumrah ने 6 विकेट किए अपने नाम।
*इंस्टा स्टोरी पर उमेश यादव ने बुमराह की गेंदबाजी वाली एक तस्वीर शेयर की।
*साथ ही लिखा-Breaking stumps, breaking records, One Unstoppable Force।
*ऐसे में अब उमेश यादव की ये इंस्टा स्टोरी हो रही है फैन्स के बीच काफी वायरल।

Jasprit Bumrah को लेकर उमेश यादव की इंस्टा स्टोरी 

उमेश यादव को नहीं है Jasprit Bumrah से कोई जलन, एक इंस्टा स्टोरी ने दिखाई दोनों की दोस्ती

(Image Credit- Instagram)

बुमराह ने एक खास रिकॉर्ड किया है अपने नाम

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

उमेश यादव डेढ़ साल से नहीं हैं टीम इंडिया का हिस्सा

दूसरी ओर तेज गेंदबाज उमेश यादव डेढ़ साल से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, जहां उन्होंने भारतीय टीम से अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था। ये मैच WTC का फाइनल मैच था, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था और इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। बस इस मैच के बाद उमेश यादव की टीम इंडिया में वापसी नहीं हो पाई, साथ ही पुजारा का भी भारतीय टीम से वो ही आखिरी मैच था। ऐसे में देखना अहम होगा कि क्या इन दोनों खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी हो पाती है या नहीं।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...