
Suresh Raina, Harbhajan Singh & Team India (Photo Source: Instagram/Twitter)
टीम इंडिया को अगले महीने 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। बांग्लादेश ने अब तक भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है, लेकिन टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। हाल ही में नजमुल हुसैन शान्तो की कप्तानी में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली टेस्ट जीत दर्ज की।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अधिकांश भारतीय खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी के आगामी सीजन में खेलने वाले हैं। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना बीसीसीआई के इस फैसले से काफी ज्यादा खुश है, साथ ही उनका कहना है कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज इस साल के अंत में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए अच्छा रिहर्सल होगा।
बांग्लादेश के पास बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी अटैक है- सुरेश रैना
सुरेश रैना ने हिंदुस्तान टाइम्स पर बात करते हुए कहा,
अब टेस्ट के लिए टीम बनाई जाएगी। टॉप खिलाड़ियों का दलीप ट्रॉफी में खेलना बीसीसीआई की एक अच्छी पहल है। जब आप रेड बॉल से क्रिकेट खेलते हैं तो आपको बहुत सी चीजें पता चलती हैं। आप बांग्लादेश को हल्के में नहीं ले सकते क्योंकि उनके पास बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी अटैक है और कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन किया है। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बेहतरीन प्रैक्टिस मैच होगी।
हम बांग्लादेश को भी नहीं हरा सकते- हरभजन सिंह
दिग्गज पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में 10 विकेट से जीत हासिल की, इसलिए टीम इंडिया को उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए।
यह एक शानदार सीरीज होगी। भारतीय क्रिकेट टीम बहुत सक्षम है और उसमें पोटेंशियल है। हालांकि, हम बांग्लादेश को भी नहीं हरा सकते, उन्होंने पाकिस्तान को घर पर सीरीज के पहले टेस्ट में हराया है। कई बार छोटी टीमें भी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करती है।
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से एमए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से ग्रीन पार्क, कानपुर में खेला जाएगा।
भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा
भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार
पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी
28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

