Skip to main content

ताजा खबर

“उन्हें थोड़ा और समय देने की जरूरत है….एक टूर्नामेंट से कुछ भी तय नहीं होता”- Rohit और Gambhir को लेकर बोले युवी

Gautam Gambhir and Yuvraj Singh. (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने हाल की असफलताओं के बावजूद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा की लीडरशिप स्किल की जमकर तारीफ की। युवराज ने गुरुवार को रोहित की कप्तानी के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। उनका कहना है कि गंभीर को अभी थोड़ा समय देने की जरूरत है, क्योंकि उनकी भारतीय खेमे में एंट्री बहुत जल्दबाजी में हुई है।

इसके साथ ही बाएं हाथ के बल्लेबाज ने रोहित की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। युवी ने बताया कि बतौर कप्तान रोहित ने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई है साथ ही उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को भी पांच-पांच आईपीएल खिताब दिलाए हैं।

Gautam Gambhir और Rohit Sharma के सपोर्ट में उतरे Yuvraj Singh

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार युवराज सिंह ने कहा कि, “गौतम गंभीर अभी-अभी सिस्टम में आए हैं और उन्हें थोड़ा और समय देने की जरूरत है। रोहित ने हमको टी-20 वर्ल्ड कप जिताया और उनकी कप्तानी में ही हमने वनडे विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया। मुंबई इंडियंस ने उनकी ही कैप्टेंसी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया।

वह बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के आखिरी टेस्ट में खुद टीम से बाहर हो गए, ताकि किसी और को मौका मिल सके, आप मेरे को बताइए इससे पहले ऐसा कितने ही कप्तानों ने की है? रोहित ने पिछले तीन से पांच साल में जो किया है मैं उसको देख रहा हूं, एक टूर्नामेंट से कुछ भी तय नहीं होता है। मेरे लिए घर में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार ज्यादा निराशाजनक थी।”

आपको बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया सीरीज हारने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी सवालों के घेरे में है। भारतीय टीम को अपने ही घर में न्यूजीलैंड के हाथों 3-0 से हार का मुंह देखना पड़ा था। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका रहा, जब कीवी टीम ने भारत का टेस्ट में उसी की सरजमीं पर सूपड़ा साफ किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भी रोहित की कैप्टेंसी में टीम इंडिया बुरी तरह से संघर्ष करती हुई दिखाई दी।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने बनाया ये ‘महारिकाॅर्ड’, रोहित-विराट भी नहीं कर पाए हैं ऐसा 

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचते हुए एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड को...

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में भारत ने टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर ले स्ट्रीट, रिवरसाइड ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने...

भारत-बांग्लादेश के क्रिकेट रिश्ते फिर से लौट सकते हैं पटरी पर, BCB अगस्त में सीरीज होस्ट करने के मूड में 

IND vs BAN (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच द्विपक्षीय सीरीज का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बता...

IND vs ENG: अभिषेक शर्मा के निशाने पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 13 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई, बुधवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला...