Skip to main content

ताजा खबर

“उनको एक भी मैच में मौका नहीं मिलने वाला है”- यशस्वी जायसवाल को लेकर आकाश चोपड़ा का हैरान करने वाला कमेंट

उनको एक भी मैच में मौका नहीं मिलने वाला है- यशस्वी जायसवाल को लेकर आकाश चोपड़ा का हैरान करने वाला कमेंट
Yashasvi Jaiswal and Aakash Chopra (Image Credit- Twitter X)

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड वनडे के लिए शुभमन गिल की उप-कप्तानी को लेकर बात की। चोपड़ा का मानना है कि इससे टीम में गिल की स्थिति मजबूत हो गई है। वहीं बीसीसीआई ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत के 15 सदस्यीय स्क्वॉड में ओपनर यशस्वी जायसवाल को शामिल किया है।

जायसवाल ने जुलाई 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया लेकिन यशस्वी को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में आराम दिया गया है। भारत का चैंपियंस ट्रॉफी घोषित होने के बाद मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने यशस्वी को लेकर अहम बात कही है।

Yashasvi Jaiswal को लेकर Aakash Chopra ने दिया बड़ा बयान

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल बतौर ओपनर उतरेंगे। गिल पर जो सवाल उठा रहे थे कि यह बंदा रन नहीं बना रहा, ड्रॉप करो तो उन्हें उपकप्तान बना दिया गया है। उनके ऊपर पहले भी फोकस कर रहे थे और अब भी किया जा रहा है। उनके वनडे के आंकड़े बहुत अच्छे हैं। रोहित कप्तान हैं और गिल उपकप्तान हैं।”

चोपड़ा नेआगे कहा, ”यशस्वी जायसवाल तीसरे ओपनर होंगे, इसमें किसी को भी संदेह नहीं था। वह टीम में तो हैं लेकिन मैं एक छोटी सी बात कह देता हूं। वह ना तो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मैच खेलने वाले हैं और ना ही चैंपियंस ट्रॉफी में प्लेइंग इलेवन में आएंगे। तो उन्हें टी20 सीरीज में ही खिला लेते। वह रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं।

इससे अच्छा इंग्लैंड के सामने टी20 सीरीज नहीं खेल लेते। जब आप यशस्वी को चैंपियंस ट्रॉफी में लेकर जाएंगे तो उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेले हुए 45 दिन हो चुके होंगे। सोचिए।” चैंपियंस ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट में होगी और यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर दुबई और पाकिस्तान में खेला जाएगा। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: टर्निंग पिचों से निपटने की तैयारी! टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड के साथ जाएंगे 4 स्पेशलिस्ट स्पिनर्स

SL vs IND: India Take Four Specialist Net Bowlers to Sri Lanka Ahead of Test Series (image via X) भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज...

मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में सुपरबाइक दौड़ाते नजर आए एमएस धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

MS Dhoni races superbike at Chennai circuit (image via X) 3 अगस्त, सोमवार को चेन्नई के पास इरुंगट्टुकोट्टई में मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर सुपरबाइक चलाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के...

IPL 2027: क्या लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करेंगे एडेन मार्करम? जानें खिलाड़ी ने क्या कहा

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2027 का क्रिकेट फैंस इस समय बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं, हाल में ही सभी 10 फ्रेंचाइजियों से कुछ बड़े...

‘इसका लंबे समय से इंतजार था’ – 20 साल से अधिक समय बाद अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप की वापसी पर ग्रेम स्मिथ ने जताई खुशी

Graeme Smith Welcomes the Return of Men’s ODI World Cup to Africa After 24 Years (image via X) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आईसीसी हॉल ऑफ फेमर ग्रेम स्मिथ...