Skip to main content

ताजा खबर

‘उनका टीम में होना वाकई सम्मान की बात है’ जसप्रीत बुमराह को लेकर गौतम गंभीर 

‘उनका टीम में होना वाकई सम्मान की बात है’ जसप्रीत बुमराह को लेकर गौतम गंभीर 

Gautam Gambhir and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया बांग्लादेश क्रिकेट टीम की मल्टीफाॅर्मेट सीरीज की मेजबानी करने वाली है। बता दें कि इस दौरे पर बांग्लादेश दो मैचों की टेस्ट और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले पहले मैच से होगी।

तो वहीं इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि बतौर कोच यह गंभीर की टीम इंडिया के साथ पहली टेस्ट सीरीज होने वाली है। इस सीरीज से पहले गंभीर ने बुमराह को लेकर कहा है कि उनका टीम में होना एक सम्मान की बात है।

गौतम गंभीर ने बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले गौतम गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- तीनों फॉर्मेट में बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं, और यह सिर्फ उनका प्रदर्शन नहीं है, यह उनकी भूख भी है। सबसे अच्छी बात यह है कि वह जितना संभव हो सके, उतना टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है।

गंभीर ने आगे कहा- उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 क्रिकेट, रेड बाॅल क्रिकेट में वह क्या कर सकते हैं और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने क्या किया है, सभी जानते हैं। तो हां मुझे लगता है कि उनका टीम में होना लग्जरी नहीं हैं।

उनका टीम में होना एक सम्मान की बात है कि बुमराह जैसा कोई खिलाड़ी हमारे लिए खेल रहा है और ड्रेसिंग रूम में बैठा है। हम मैच में बदलाव ला सकते हैं और खेल के किसी भी समय में बदलाव ला सकते हैं। उम्मीद है कि हम इस सीरीज में भी ऐसा ही करेंगे और आगे भी कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...