Skip to main content

ताजा खबर

ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X)
Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X)

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ईशान ने 270 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उनकी पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया।

39 साल बाद टूटा बड़ा रिकॉर्ड

ईशान किशन ने अपनी पारी के दौरान 1987 में अंशुमन गायकवाड़ द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। गायकवाड़ ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में कप्तान के तौर पर 216 रन बनाए थे। करीब 39 साल तक यह रिकॉर्ड कायम रहा, लेकिन अब ईशान ने इसे अपने नाम कर लिया है।

इस उपलब्धि के साथ ईशान दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे कप्तान भी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा केवल अंशुमन गायकवाड़ ने किया था।

ईशान की पारी ने पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। कार्तिक ने 2010 के दलीप ट्रॉफी फाइनल में 183 रन बनाए थे। यह फाइनल में किसी विकेटकीपर बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर था।

लेकिन, अब ईशान ने 250+ रन बनाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। वह दलीप ट्रॉफी फाइनल में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल हो गए हैं।

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले टीम के लिए फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर रिद्धिमान साहा के नाम था, जिन्होंने 2012 में 170 रन बनाए थे।

साथ ही ईशान ने कुमार कुशाग्र के साथ भी 230 रन की शानदार साझेदारी की। कुशाग्र ने 101 रन बनाए। ईशान की इस पारी ने ईस्ट जोन को फाइनल में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

तो वहीं, ईशान का यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले उन्होंने 2016 में झारखंड के लिए खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 273 रन बनाए थे। करीब 10 साल बाद उन्होंने एक बार फिर बड़ी पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें – पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

আরো ताजा खबर

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में...

क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।...

पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब मैदान के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के विवादों के कारण भी चर्चा में है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती...

7 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. 12 साल बाद इंग्लैंड क्रिकेट में लौटे Kevin Pietersen, व्हाइट-बॉल टीम के साथ निभाएंगे मेंटॉर की भूमिका एक हाई-प्रोफाइल वापसी में, पूर्व...