Skip to main content

ताजा खबर

ईरानी कप में सरफराज खान का बल्ला उगल रहा आग; फिर जड़ा शतक

ईरानी कप में सरफराज खान का बल्ला उगल रहा आग; फिर जड़ा शतक

Sarfaraz Khan (Photo Source X)

ईरानी कप का 61वां सीजन 1 अक्टूबर, मंगलवार से मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) के बीच शुरू हो चुका है। दोनों टीमों के बीच खिताबी जंग के लिए यह मैच इस बार, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

पहला दिन का जब खेल समाप्त तो पहले बल्लेबाजी कर रही मुंबई ने 68 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए थे। क्रीज पर अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 86* और सरफराज खान 54* रन बनाकर मौजूद थे।

सरफराज खान ने ईरानी कप में जड़ा शतक

मैच में अब तक कुछ शानदार प्रदर्शन देखने को मिले हैं, युवा सरफराज खान ने पिछले दिन नाबाद अर्धशतक बनाने के बाद दूसरे दिन भी धमाकेदार बल्लेबाजी जारी रखी और अपनी पारी को शतक में बदल दिया। सरफराज ने लचीलापन दिखाया और दबाव में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी के 92वें ओवर में यह उपलब्धि हासिल की।

वहीं, अजिंक्य रहाणे की बात करें तो वह अपना शतक पूरा नहीं कर सके और 234 गेंदों में 97 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। ईरानी कप में सरफराज के बल्ले से यह दूसरा शतक निकला है। इसके साथ ही आपको बता दें कि, उन्होंने अर्धशतक से ज्यादा शतक अपने नाम किए हैं।

ईरानी ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक शतक

प्लेयर मैच रन औसत शतक अर्धशतक
दिलीप वेंगसरकर 9 779 55.92 4 2
गुंडप्पा विश्वनाथ 9 1001 77.00 4 5
हनुमा विहारी 4 614 122.80 3 1
अभिनव मुकुंद 4 596 74.50 3 1
सुनील गावस्कर 12 733 40.72 3 1
वसीम जाफ़र 12 1294 64.70 3 8
यशस्वी जायसवाल 1 357 178.50 2
पोली उमरीगर 2 236 118.00 2
सरफराज खान 3* 271 90.33 2
आर सुधाकर राव 3 400 80.00 2 3
मुरली विजय 3 525 105.00 2 1
प्रवीण आमरे 4 503 83.83 2 1
शिखर धवन 3 491 81.83 2 2
सचिन तेंदुलकर 4 439 109.75 2 2
GK बोस 4 408 51.00 2 1
राहुल द्रविड़ 4 571 81.57 2 2
मैच की बात करें तो ईरानी कप के दूसरे दिन, सेकंड सेशन तक मुंबई ने 6 विकेट खोकर 115 ओवरों में 427 रन बना दिए हैं। क्रीज पर सरफराज खान और तनुष कोटियन मौजूद हैं। सरफराज खान ने 225 गेंदों में 171 रन बना दिए हैं और तनुष 99 गेंदों पर 44 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...