Skip to main content

ताजा खबर

इस समय न्यूजीलैंड का क्रिकेट थोड़ी अलग दिशा में जा रहा है: टॉम लैथम अनुभवी खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध से हटने से निराश हैं

इस समय न्यूजीलैंड का क्रिकेट थोड़ी अलग दिशा में जा रहा है: टॉम लैथम अनुभवी खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध से हटने से निराश हैंइस समय न्यूजीलैंड का क्रिकेट थोड़ी अलग दिशा में जा रहा है: टॉम लैथम अनुभवी खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध से हटने से निराश हैं

Tom Latham. (Photo by JEREMY NG/AFP via Getty Images)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अनुभवी खिलाड़ी केन विलियमसन ने कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया और केंद्रीय अनुबंध से भी वो हट गए।

केन विलियमसन ज्यादा से ज्यादा फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भाग लेना चाहते हैं लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जब भी न्यूजीलैंड टीम को उनकी जरूरत होगी वो अपने देश की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें, सिर्फ केन विलियमसन ने ही नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने और लॉकी फर्ग्यूसन ने भी केंद्रीय अनुबंध से अपना नाम हटा दिया है।

टॉम लैथम जो न्यूजीलैंड की ओर से वनडे में कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं उन्होंने हालिया ट्रेंड को लेकर अपना पक्ष रखा। टॉम लैथम ने कहा कि न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट इस समय अलग ही रूट में चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी अनुभवी खिलाड़ी टीम में वापसी करेंगे तब उनको खेलते हुए देखना सच में शानदार होगा लेकिन उसके अलावा खिलाड़ियों का केंद्रीय अनुबंध इस समय चिंता का विषय है।

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक टॉम लैथम ने कहा कि, ‘ऐसा मुझे लगता है कि इस समय न्यूजीलैंड क्रिकेट जिधर जा रहा है वो थोड़ी अलग जगह है। फ्रेंचाइजी लीग्स तेजी से ऊपर आ रही है और इससे न्यूजीलैंड क्रिकेट को काफी असर पड़ रहा है। सभी लोग अलग-अलग नाव में है और उनका भविष्य के बारे में समझना इस समय बहुत ही मुश्किल लग रहा है।’

न्यूजीलैंड टीम के कप्तानी को लेकर टॉम लैथम ने रखा अपना पक्ष

टॉम लैथम ने आगे कहा कि, ‘इस गर्मी में हम लोगों को काफी क्रिकेट खेलना है और साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी भी आयोजित की जाएगी और इसके लिए मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। जब भी पुराने खिलाड़ियों की टीम में वापसी होगी तब काफी अच्छा होगा लेकिन इस समय उनके भविष्य को लेकर चीज़ें ठीक नहीं चल रही हैं।

अगर मुझे कप्तानी दी जाती है तो मैं सम्मानित महसूस करूंगा। न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी। मेरे लिए टीम पहले है। अगर मुझे यह मौका मिलता है तो मुझे काफी खुशी महसूस होगी।’

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...