Skip to main content

ताजा खबर

इस भारतीय क्रिकेटर के बेटे ने करवाया अपना जेंडर चेंज, सोशल मीडिया पर VIDEO पोस्ट करके मचाया तहलका

Sanjay Bangar Son (Photo Source: Insta)

भारत के पूर्व बैटिंग कोच और क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन ने अपने 10 महीने के हार्मोनल ट्रांसफोरमेशन की जर्नी सोशल मीडिया पर शेयर की, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें अब उसे डिलीट कर दिया है।

इंस्टाग्राम रील में, 23 वर्षीय आर्यन ने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के बाद की तस्वीरों के साथ भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली और अपने पिता के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की थी। हार्मोनल ट्रांसफोरमेशन के बाद आर्यन ने अपना नाम भी बदलकर अनाया रख लिया है। उनके इंस्टाग्राम पर अभी भी एक पोस्ट उनके ट्रांस्फोरमेशन से जुड़ी है।

कौन है ये संजय बांगर का बेटा आर्यन/अनाया?

आपको बता दें कि आर्यन/अनाया अपने पिता की तरह ही एक क्रिकेटर हैं, वह इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहते हैं और वहां ही क्रिकेट खेलते हैं। हालांकि अभी तक उन्हें किसी बड़े मंच पर मौका नहीं मिला है। उनके इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में देखने को मिल रहा है कि वह एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

हालांकि इस ट्रांसफोरमेशन के बाद उनके क्रिकेट करियर पूरी तरह से खत्म हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में इसके बारे में लिखा है। शरीर में बदलाव और ट्रांस वुमेन के इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने को लेकर नियन-कायदे न होना इसका कारण बताया है।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हाल ही में एक नीति परिवर्तन की घोषणा की है जो 2025 से प्रभावी, सीनियर महिला घरेलू क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा करने से पुरुष युवावस्था से गुजर चुकी ट्रांसजेंडर महिलाओं पर प्रतिबंध लगा देगा। यह नियम महिला क्रिकेट के शीर्ष दो स्तरों पर लागू होगा। जिसमें प्रमुख घरेलू लीग और द हंड्रेड्स महिला प्रतियोगिता जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

আরো ताजा खबर

बिना एक भी टेस्ट या वनडे खेले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया यह अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के रोज बाउल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई मैच के दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट...

बड़ी खबर! ब्रेंडन मैकुलम को इंग्लैंड के टेस्ट कोच पद से हटाने की तैयारी में ईसीबी

Brendon McCullum and Ben Stokes (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) वर्तमान...

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...

इंग्लैंड ODI और जिम्बाब्वे दौरे के लिए प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई की हुई टीम में एंट्री, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को करेंगे रिप्लेस

Prince Yadav and Ravi Bishnoi Named Replacements for Harshit Rana and Varun Chakaravarthy (image via X) बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने भारत की वनडे और टी20आई टीमों में हर्षित...