Skip to main content

ताजा खबर

इस तरीके से ही क्रिकेट खेलना चाहिए: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज क्लीनस्वीप करने के बाद गौतम गंभीर ने रखा अपना पक्ष

इस तरीके से ही क्रिकेट खेलना चाहिए: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज क्लीनस्वीप करने के बाद गौतम गंभीर ने रखा अपना पक्ष

Gautam Gambhir (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और तमाम फैंस का दिल जीता। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने कुछ ऐसे भी फैसले लिए जिसको देख तमाम फैंस और विशेषज्ञों ने काफी सवाल उठाए।

बल्लेबाजी क्रम में जब केएल राहुल से पहले अक्षर पटेल को भेजा गया तो तमाम लोग इसे देख दंग रह गए। हालांकि वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपने फैसले को डिफेंड किया और कहा कि आज के समय के क्रिकेट में दाएं और बाएं कांबिनेशन का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस पूरी सीरीज में मेजबान ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं गेंदबाजी से भी अपनी छाप छोड़ी। तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 356 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड सिर्फ 214 रन ही बना पाई और मेजबान ने मैच को 142 रन से अपने नाम किया।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि, ‘इस तरीके से ही क्रिकेट खेला जाना चाहिए। मुझे पता है कि काफी लोग इस पर सवाल उठाएंगे लेकिन इस तरह ही मैच खेलने चाहिए। यह बल्लेबाजी क्रम की बात नहीं है इस चीज को लेकर बात होनी चाहिए कि कौनसा खिलाड़ी इंपैक्ट बना सकता है। अगर आपके बल्लेबाजी क्रम में अच्छे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं तो आप उन्हें जरूर मौका देना चाहेंगे। ऐसा क्यों ही टीम मैनेजमेंट चाहेगी कि आपके पास टॉप 5 के बल्लेबाज बाएं हाथ के खिलाड़ी हो।

हम औसत और आंकड़ों को नहीं देखते हैं। हमारा फोकस यही रहता है कि कौनसा खिलाड़ी किस क्रम में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। अक्षर ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जिस भी मैच में उन्हें मौका दिया गया है उसमें उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है। लोग इसको लेकर हम पर सवाल जरुर उठाएंगे लेकिन मेरा यही मानना है कि हम ऐसे ही भविष्य में भी आगे बढ़ते रहेंगे।’

इस समय हमारे नंबर 1 विकेटकीपर केएल राहुल है: गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने केएल राहुल को लेकर कहा कि,’इस समय केएल राहुल हमारे नंबर 1 विकेटकीपर हैं और उन्होंने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। टीम में दोनों ही विकेटकीपर काफी अच्छे हैं लेकिन हम दो के साथ खेलने नहीं उतर सकते हैं। उम्मीद करता हूं कि जब भी उन्हें मौका दिया जाएगा उसके लिए वह पूरी तरह से तैयार होंगे। फिलहाल मैं यही कहूंगा कि केएल राहुल के साथ हम शुरुआत करेंगे।’

टीम इंडिया को अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेना है जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...