Skip to main content

ताजा खबर

इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में अफगानिस्तान ए बनाम भारत ए मुकाबले में DRS फैसले के बाद विवाद देखने को मिला, पढ़ें बड़ी खबर 

India A vs Afghanistan A (Image Credit- Twitter X)

Emerging Teams Asia Cup 2024: एसीसी मैन्स टी20 इमर्जिंग टीम्स एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच 25 अक्टूबर, शुक्रवार को भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेला गया।

बता दें कि यूएई के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में, भारत ए को करीबी मुकाबले में 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं इस हार के बाद भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। दूसरी ओर, मैच के दौरान डीआरएस के एक फैसले के बाद, बीच मैदान विवाद देखने को मिला है।

मैच में यह पल जुबैद अकबरी के नाॅटआउट होने के दौरान देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ए ने खेल की शानदार शुरुआत की और उसके सलामी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अकबरी ने 41 गेंदों में 64 रन बनाए। मैच में आखिब खान द्वारा फेंकी गई एक गेंद, अकबरी के बल्ले से हल्का सा किनारा लेकर, विकेट के पीछे प्रभसिमरन सिंह के हाथों में जा गिरी।

कैच लेने के बाद भारतीय खिलाड़ी ने अपील की, लेकिन ऑन-फील्ड अंपायर का शुरुआती फैसला नॉट आउट था। इस फैसले को देखकर भारत ए के खिलाड़ियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया, क्योंकि यह आउट था।

गौर करने वाली बात यह है कि इस झड़प में कोई डीआरएस उपलब्ध नहीं था, इसलिए भारत ए के खिलाड़ी अंपायर के फैसले को चुनौती नहीं दे सके। तो वहीं अंत में टीम इंडिया को इस मुकाबले में 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

रमनदीप सिंह ने खेली संघर्षशील पारी

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो अफगानिस्तान ए ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जुबैद अकबरी ने 64 और सदीउल्लाह अटल ने 83 रनों की पारी खेली।

तो वहीं जब भारत इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 186 रन ही बना पाई, और मैच में उसे करीबी मुकाबले में 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए रमनदीप ने 34 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन यह टीम को हार से नहीं बचा पाई।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की 5 विकेट से शानदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, DC vs RR: Stats Review (image via X) दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार, 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में 2026 आईपीएल के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स पर...

18 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: DC ने की RR की प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के...

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...