Skip to main content

ताजा खबर

इन दिनों पूरी मौज काट रहे हैं स्पिनर Kuldeep Yadav, खास जगह पहुंचे छुट्टियां मनाने

Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के कई खिलाड़ी वेकेशन पर निकल गए हैं, जहां इस लिस्ट में स्पिनर Kuldeep Yadav का नाम भी शामिल है। इन दिनों कुलदीप विदेश में समय बिता रहे हैं, साथ ही वो फैन्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए कनेक्ट है और इसी कड़ी में उन्होंने अपनी कुछ नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है इन तस्वीरों में वो एक मशहूर जगह खड़े नजर आ रहे हैं।

Kuldeep Yadav पर भरोसा जताया था कप्तान रोहित ने

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुलदीप यादव को शुरूआती मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन जैसे ही सुपर-8 का सफर शुरू हुआ। वैसे ही Kuldeep Yadav पर कप्तान रोहित ने भरोसा जताया, जहां सिराज को बाहर कर कुलदीप अंतिम 11 में शामिल किए गए हैं। वहीं कुलदीप ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 5 खेलते हुए कुल 10 बल्लेबाजों को आउट किया था और उन्होंने अपने सभी 5 मैच सिर्फ वेस्टइंडीज में ही खेले थे।

क्रिकेट से दूर कहां मौज काट रहे हैं स्पिनर Kuldeep Yadav?

*इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं Kuldeep Yadav
*इसी कड़ी में स्पिनर ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं इंंस्टाग्राम पर।
*इन दिनों Paris में हैं कुलदीप, तस्वीरों में नजर आया मशहूर Eiffel Tower।
*श्रीलंका दौरे के जरिए फिर से टीम इंडिया में वापसी करेगा स्पिनर।

Kuldeep Yadav ने हाल ही में ये पोस्ट शेयर किया है इंस्टा पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

कुलदीप के पक्के दोस्त को नहीं मिला एक भी मौका

दूसरी ओर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुलदीप यादव के पक्के दोस्त को एक भी मौका नहीं मिला, जहां टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तरह इस साल भी युजी चहल को कप्तान रोहित ने एक भी मैच में मौका नहीं दिया। चहल के अलावा विकेटकीपर संजू सैमसन और बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी पूरे टूर्नामेंट बस बैंच पर बैठे हुए नजर आए थे। लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी निराश थे और इन सभी ने मिलकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने का जमकर जश्न मनाया था। साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ लगातार पोस्ट भी शेयर किए थे।

टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ स्पिनर की खास तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...

20 लाख के बेस प्राइस से 18 करोड़ तक! 2019 से 2026 तक हर साल कितनी हुई अर्शदीप की कमाई?

Arshdeep Singh IPL Salary (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का करियर, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी के उदाहरणों में से एक है।...

NZ vs IND 2026: टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम घोषित, रचिन रवींद्र और कॉनवे की वापसी

NZ vs IND 2026: New Zealand Announce 14-Member Test Squad for Upcoming India Series (image via getty) बुधवार, 11 नवंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाली दो...

आखिरकार पूरा हुआ ट्रेड! MI छोड़ अब PBKS के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या, बदले में मुंबई से जुड़े अर्शदीप सिंह

IPL 2027 Trade: Hardik Pandya Moves to Punjab Kings as Arshdeep Singh Joins Mumbai Indians (image via X) मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले ऑफिशियल तौर...