
Karun Nair (Image Credit- Instagram)
Karun Nair ने इस बार अपने बल्ले से Vijay Hazare Trophy में बवाल काट दिया था, जहां वो लगातार शतक पर शतक ठोक रहे थे। लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया है, जिसे देख फैन्स काफी निराश थे और इस बीच नायर ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है।
हरभजन सिंह का फूट पड़ा था गुस्सा
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए Karun Nair का नाम टीम इंडिया में ना देख कई फैन्स गुस्सा हुए थे, दूसरी ओर टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह भी इस फैसले से काफी ज्यादा खफा थे। ऐसे में हरभजन सिंह ने एक ट्वीट किया था, जो काफी ज्यादा ही वायरल हो गया था। हरभजन ने अपने इस ट्वीट में लिखा था कि-क्या घरेलू क्रिकेट खेलने का कोई मतलब है, जब आप खिलाड़ियों को फॉर्म और प्रदर्शन के आधार पर नहीं चुनते हैं। दूसरी ओर उन्होंने इस पोस्ट में करुण नायर के नाम का हैशटैग भी लगाया था।
Karun Nair इंस्टा स्टोरी के जरिए क्या संदेश दे रहे हैं?
*Karun Nair ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जो हो गई सुपर वायरल।
*जहां इस नई तस्वीर में बल्लेबाज नायर भारी वजन उठाते हुए नजर आ रहे हैं GYM में।
*रणजी सीजन के दूसरे राउंड के लिए खुद की फिटनेस पर काम कर रहा है ये खिलाड़ी।
*टीम इंडिया में चयन ना होने पर हार नहीं मानी है नायर ने, कड़ी मेहनत पर है फोकस।
ये तस्वीर शेयर की है Karun Nair ने

Karun Nair (Image Credit- Instagram)
बल्लेबाज के लिए किसी खास ने किया था ट्वीट
View this post on Instagram
A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)
इस बार किसने नाम की थी Vijay Hazare Trophy?
दूसरी ओर इस बार Vijay Hazare Trophy का फाइनल Vidarbha और Karnataka के बीच खेला गया था, जिसे Karnataka टीम ने अपने नाम किया था। दूसरी ओर कर्नाटक टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल थे, जिन्होंने इस बार कुल 4 शतक ठोके थे और टूर्नामें’ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। तो Vidarbha टीम के कप्तान Karun Nair ने, जिनके नाम 5 शतक थे और वो सबसे ज्यादान रन बनाकर वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे।
IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
NZ vs IND: चोट के कारण दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, प्लेइंग XI में होगी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री?
NZ vs IND 2026, 2nd T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
23 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

