Skip to main content

ताजा खबर

इंडिया टीम में ना चुने जाने से नाराज ईशान किशन ने बुचि बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में मचाया धमाल, 10 छक्के जड़ झारखंड की ओर से ठोका शतक

इंडिया टीम में ना चुने जाने से नाराज ईशान किशन ने बुचि बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में मचाया धमाल, 10 छक्के जड़ झारखंड की ओर से ठोका शतक

Ishan Kishan (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने इस समय खेले जा रहे बुचि बाबू टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश के खिलाफ ग्रुप A मुकाबले में झारखंड की ओर से खेलते हुए तूफानी शतक जड़ा। ईशान किशन ने मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मैच में 86 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान मध्य प्रदेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ लगातार तगड़ा प्रहार किया। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 छक्के जड़े। यही नहीं शानदार खिलाड़ी ने अपना शतक छक्के के साथ पूरा किया। उनकी इस पारी की तमाम लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

बता दें, पिछले काफी समय से ईशान किशन को भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग लेते हुए नहीं देखा गया है। ईशान किशन ने रणजी ट्रॉफी 2024 में भाग लेने से मना कर दिया था जिसके बाद उन्हें बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से भी हटा दिया गया है।

मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मैच में ईशान किशन झारखंड की ओर से नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने आते ही आक्रमक क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। किशन नेरामवीर गुर्जर, अधीर प्रताप सिंह और आकाश राजावत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बटोरे। इन तीनों गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने 8 छक्के लगाए। इसके अलावा एक छक्का उन्होंने पारुष मंडल की गेंद पर लगाया। ईशान की पारी कितनी बेहतरीन रही इसका अंदाजा आप इस बात से लगाइए की उन्होंने अपने शतक के 71 फीसदी रन छक्के-चौके से बनाए।

पुरानी लय में नजर आए ईशान किशन

ईशान किशन ने खुद यह फैसला लिया था कि उन्हें बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेना है और झारखंड ने उन्हें अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया। किशन के लिए यह टूर्नामेंट काफी अच्छी तरह से शुरू हुआ है और अनुभवी खिलाड़ी आगे भी इसी तरीके से बल्लेबाजी करने को देखेंगे।

हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में भी किशन को जगह नहीं मिली थी। हालांकि अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेला जाना है और ईशान किशन इसमें भाग जरूर लेना चाहेंगे। यही नहीं इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इन दोनों सीरीज के ऊपर ईशान किशन की निगाहें जरूर होगी।

আরো ताजा खबर

खराब फॉर्म के बावजूद इंग्लैंड के लिए क्यों खेलना चाहते हैं जोस बटलर? खुद किया बड़ा खुलासा

Jos Buttler T20 World Cup (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Ishan Kishan Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Rajat Patidar (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तैयारियों को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना...

18 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की...