Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, तीसरे टेस्ट के मैच प्रीव्यू के बारे में जाने यहां

England vs West Indies, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 26 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू हो रहा है। अभी तक इस टेस्ट सीरीज में दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों को ही इंग्लैंड ने अपने नाम किया है।

पहला टेस्ट लॉर्ड्स में खेला गया था जिसको इंग्लैंड ने एक पारी और 114 रनों से अपने नाम किया। दूसरा टेस्ट मुकाबला ट्रेंट ब्रिज में खेला गया जिसमें भी इंग्लैंड ने जीत दर्ज की। अब इस तीसरे टेस्ट को भी इंग्लैंड टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। अगर तीसरे टेस्ट को इंग्लैंड अपने नाम कर लेता है तो वो वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीनस्वीप कर देगा।

तीसरे टेस्ट की मैच डिटेल

मुकाबला-

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, तीसरा टेस्ट

वेन्यू-

एजबेस्टन, बर्मिंघम

डेट और टाइम-

26 जुलाई से 30 जुलाई, भारतीय समय के अनुसार शाम के 3:30 बजे

हेड टू हेड रिकॉर्ड:

अभी तक दोनों टीमों के बीच 165 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें से इंग्लैंड ने 53 में जीत दर्ज की है जबकि 59 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं। 53 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 23 जून 1928 को खेला गया था जबकि सबसे लेटेस्ट मैच 21 जुलाई 2024 को खेला गया था।

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज संभावित प्लेइंग XI:

इंग्लैंड:

इंग्लैंड की बात की जाए तो टीम के सभी खिलाड़ी काफी अच्छे फॉर्म में है और उन्होंने तीसरे टेस्ट की प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन स्टोक्स (कप्तान), ओली पोप, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ओली पोप, जो रूट, जैक क्रॉली और शोएब बशीर, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

वेस्टइंडीज:

वेस्टइंडीज की बात की जाए तो टीम के पास कई अच्छे विकल्प हैं जो तीसरे टेस्ट की प्लेइंग XI में शामिल किए जा सकते हैं।

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाजे, केवेम हॉज, जेसन होल्डर, जोशुआ डा सिल्वा, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती/केविन सिनक्लेयर, शमर जोसेफ, जेडन सील्स।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...