Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, अब इस साल क्रिकेट नहीं खेलेंगे मार्क वुड, वजह जानकार चौंक जाएंगे आप

Mark Wood (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के सबसे तेज गेंदबाज मार्क वुड दाहिनी कोहनी की हड्डी में लगी चोट के कारण साल 2024 के बचे हुए मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। वह पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में पहले टेस्ट के दौरान गेंदबाजी करते समय दाहिनी जांघ में खिंचाव के कारण वुड को एहतियात के तौर पर मौजूदा श्रीलंका सीरीज से बाहर कर दिया गया था।

वुड को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में दाईं जांघ में इंजरी हुई थी। उन्हें जांघ की परेशानी के चलते श्रीलंका सीरीज से बाहर होना पड़ा। इसके बाद, गेंदबाज को कोहनी के जोड़ में असुविधा महसूस हुई। वुड ने जब नियमित कोहनी का स्कैन कराया तो उन्हें पता चला कि पुरी तरह रिकवर होने में कई महीने लगेंगे।

हालांकि वुड की जगह को भरना इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होगा। 37 वर्षीय पेसर इंग्लैंड के लिए 37 टेस्ट, 55 वनडे और 34 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें क्रमश: 119, 77 और 77 विकेट चटकाए। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में बताया कि गर्मियों की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान वुड को कोहनी में जकड़न और तकलीफ बढ़ती हुई महसूस हुई थी। वुड के अगले साल की शुरुआत में वापसी करने की संभावना है।

इसी बीच वुड ने भी लंबे समय के लिए इंग्लैंड टीम से बाहर होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि एक बहुत ही बुरी खबर है। पहले से ही परेशान करने वाली कोहनी की नियमित जांच के दौरान मुझे यह जानकर झटका लगा कि मेरी दाहिनी कोहनी में बोन स्ट्रेस है। ओल्ड ट्रैफर्ड (पहला टेस्ट) में माइनर ग्रोइन इंजरी के बाद मुझे और मेडिकल टीम को लगा कि मेरी कोहनी की जांच करवाने का यह सही समय है क्योंकि यह थोड़ी परेशानी हो रही थी।

उन्होंने आगे कहा कि, मैं बचे हुए इस साल में नहीं खेल पाऊंगा क्योंकि मुझे आराम करने और खुद को तैयार करने के लिए समय चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं 2025 की शुरुआत में वापसी करने में सफल रहूंगा और अच्छा प्रदर्शन करूंगा। मैं पर्दे के पीछे रहकर कड़ी मेहनत करूंगा। मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर बहुत गर्व है और इससे बेहतर कोई एहसास नहीं हो सकता।

 

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 25: गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

IPL 2026, GT vs KKR: head to head records (image via X) गुजरात टाइटन्स शुक्रवार, 17 अप्रैल को 2026 आईपीएल के 25वें मैच में, अब तक एक भी मैच न...

‘रिवर्स स्विंग सिर्फ यूट्यूब पर याद बनकर रह जाएगी’ – मुनाफ पटेल ने भारत की तेज गेंदबाजी को लेकर जताई चिंता

Munaf Patel (image via X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के गिरते स्तर पर गहरी चिंता जताई है, और चेतावनी दी है...

16 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 23वें मैच में 5 विकेट से हराया राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...