Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के लिए Good News, पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के यह तीन मैच विनर हो सकते हैं प्लेइंग XI से बाहर

इंग्लैंड के लिए Good News, पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के यह तीन मैच विनर हो सकते हैं प्लेइंग XI से बाहर

Glenn Maxwell (PPic Source-Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच आज यानी 19 सितंबर को नॉटिंघम में खेला जाना है। हालांकि पहले वनडे से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। cricket.com.au के मुताबिक बेहतरीन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क की तबीयत ठीक नहीं है और उनका खेलना पहले वनडे में बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

तबीयत ठीक ना होने की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा चुके दूसरे टी20 में मिचेल मार्श भाग नहीं ले पाए थे और उनकी जगह टीम की कप्तानी ट्रेविस हेड ने की थी। जोश इंग्लिस और Jake Fraser-Mcgurk भी चोटिल है।

सीन एबॉट और Ben Dwarshuis को पहले वनडे में खेलते हुए देखा जा सकता है। ऑलराउंडर के रूप में कैमरून ग्रीन और आरोन हार्डी को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है। ग्लेन मैक्सवेल की अनुपलब्धता में मैथ्यू शॉर्ट ऑस्ट्रेलिया के की खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड अब पूरी तरह से ठीक है और दोनों ही खिलाड़ी उपलब्धि है। वहीं स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन को भी पहले वनडे में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

एडम जम्पा को लेकर मिचेल मार्श ने दिया बड़ा बयान

पहले वनडे से पहले पर्थ नऊ के मुताबिक मिचेल मार्श ने कहा कि, ‘हम लोग अभी भी अपनी प्लेइंग XI को लेकर बातचीत कर रहे हैं। एडम जम्पा वनडे के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। हम लोग खुशकिस्मत है कि वो हमारे टीम में है। इसमें कोई शक की बात नहीं है की गेंदबाजी में जम्पा हमारी टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है।

वनडे सीरीज में भी उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। ऐसा हमेशा देखा गया है कि बेहतरीन स्पिनर ने महत्वपूर्ण समय में जबरदस्त गेंदबाजी की है और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’

बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली गई थी जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। अब देखना यह है कि वनडे सीरीज को कौनसी टीम अपने नाम करती है?

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...