Skip to main content

ताजा खबर

आरसीबी में चुने जाने से लेकर टीम के कप्तान बनने तक के सफर को लेकर रजत पाटीदार ने किए कई हैरतअंगेज खुलासे

आरसीबी में चुने जाने से लेकर टीम के कप्तान बनने तक के सफर को लेकर रजत पाटीदार ने किए कई हैरतअंगेज खुलासे

Rajat Patidar (PIC SOURCE-X)

आज यानी 13 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए अपने कप्तान की घोषणा की है। विस्फोटक बल्लेबाज रजत पाटीदार को आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान नियुक्त किया गया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तमाम फैंस का दिल जीत लिया है। यही नहीं रजत पाटीदार उन कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में शतक भी बनाया है। अब आईपीएल 2025 में उन्हें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि आगामी सीजन से पहले रजत पाटीदार ने अपने कप्तान बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें रजत पाटीदार ने कहा कि,’मैं आपका कप्तान रजत पाटीदार हूं। कई दिग्गज है जिन्होंने आरसीबी की कप्तानी की है और मुझे सम्मानित महसूस हो रहा है कि अब आगामी सीजन में मैं भी यही करता हुआ नजर आऊंगा। मेरी कप्तानी थोड़ी अलग है। मैं थोड़ा शांत व्यक्ति हूं और इस समय मुझे स्थिति के बारे में भी पता होता है कि क्या जरूरी है और क्या नहीं।

मुश्किल परिस्थिति में मैं जल्दबाजी नहीं करता हूं और मुझे ऐसा लगता है कि यही मेरी मजबूती है। कई भारतीय और विदेशी अनुभवी खिलाड़ी टीम में मौजूद है और उनसे मुझे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। इस बात कि मुझे काफी खुशी है कि आरसीबी फैन ने मुझे 4 सालों में काफी प्यार दिया है और सपोर्ट भी किया है। मुझे खुशी महसूस होती है कि मैं आरसीबी की ओर से खेलता हूं। मेरा सफर भी काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है।’

रजत पाटीदार ने आईपीएल की ओर से अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत के बारे में किया खुलासा

आरसीबी कप्तान ने आगे कहा कि,’मैं शुरुआत 2021 से करता हूं। यह आईपीएल में आरसीबी की ओर से मेरा पहला साल था। मुझे मौके मिले लेकिन फिर नीलामी में मुझे टीम में शामिल नहीं किया गया। हालांकि रिप्लेसमेंट के रूप में टीम ने मुझे फिर शामिल किया। मुझे उम्मीद थी कि भविष्य में मेरे साथ काफी कुछ अच्छा होने वाला है। आपकी खुशी महसूस हो रही है कि मुझे दूसरा मौका आरसीबी ने दिया।

2023 में मुझे चोट लगी और फिर मुझे बाहर बैठना पड़ा। मेरे क्रिकेटिंग करियर के सफर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जिस तरह फैंस ने मेरा सपोर्ट किया मुझे बहुत ही अच्छा लगा। 2024 में मैंने कमबैक किया। वापसी करना किसी भी खिलाड़ी के लिए इतना आसान नहीं होता है। मुझे खुद पर भरोसा था और यही मेरी ताकत है। हम लोग जब 2024 सीजन में काफी नीचे थे तब मुझे खुद पर भरोसा था और फिर हमने क्वालीफाई किया। आगामी सीजन में हम फिर से धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।’

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...