Skip to main content

ताजा खबर

आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल की बढ़ी मुश्किलें, जयपुर के पोक्सो कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत 

आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल की बढ़ी मुश्किलें, जयपुर के पोक्सो कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत 

Yash Dayal (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज यश दयाल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। बता दें कि जयपुर की पोक्सो अदालत ने क्रिकेटर द्वारा दायर की गई अग्रिम जमानत की याजिका को खारिज कर दिया है। अदालत के फैसले के बाद क्रिकेटर को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है।

विशेष पोक्सो अदालत संख्या 3 की न्यायाधीश अलका बंसल ने कहा कि पीड़िता के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और मामले की समग्र परिस्थितियों को देखते हुए, अग्रिम जमानत देना अनुचित होगा। न्यायालय ने इस बात पर जोर दिया कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में जांच के दौरान अत्यधिक सावधानी और संवेदनशीलता बरतने की आवश्यकता होती है।

बता दें कि यह मामला जयपुर की एक लड़की द्वारा सांगानेर सदर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। लड़की ने आरोप लगाया है कि दयाल ने उसे क्रिकेटर बनाने का वादा करके लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने खुद को एक प्रभावशाली क्रिकेटर के रूप में पेश किया, भावनात्मक रूप से उसका फायदा उठाया और उसे क्रिकेट से संबंधित अवसरों और भविष्य में समर्थन का आश्वासन दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिकाकतकर्ता ने बताया कि उसके साथ 11 अप्रैल 2025 को होटल में दुष्कर्म और उससे पहले साल 2023 में भी ऐसी घटना हो चुकी है।

दूसरी ओर, इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की वकील के बीच हुई बहस के बाद, अदालत ने अपना फैसला सुनाया। शिकायककर्ता के वकील देवेश शर्मा ने दलील थी कि आरोप की गंभीरता को देखते हुए क्रिकेटर को अग्रिम जमानत नहीं मिलनी चाहिए। तो वहीं, क्रिकेटर के पक्ष से पेश वकील ने कहा कि क्रिकेटर की समाज में प्रतिष्ठा के साथ क्रिकेट संबंधी औपचारिकताएं है, जिन्हें उन्हें पूरा करना है। इस वजह से उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।

आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी ने किया रिटेन

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 से पहले डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने गेंदबाज को पांच करोड़ रुपए में रिटेन किया है। अब वह आगामी सीजन में टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले सीजन दयाल ने आरसीबी के लिए खेले गए 15 मैचों में 36.15 की औसत से कुल 13 विकेट हासिल किए थे।

আরো ताजा खबर

23 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज लखनऊ का सामना पंजाब से जारी आईपीएल में आज 23 मई, शनिवार को 69वां मैच लखनऊ सुपर...

सचिन तेंदुलकर के मुरीद हुए जो रूट, बोले- ‘उनके साथ तुलना होना ही सम्मान की बात’

Joe Root Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की जमकर तारीफ की है। टेस्ट क्रिकेट...

SM Trends: 23 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस ने अपने एक्स अकाउंट पर एमआई पलटन बस की एक वीडियो को...

प्लेऑफ की जंग के बीच PBKS को बड़ा फायदा, पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं मिचेल मार्श

Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में आज 23 मई को होने वाले मुकाबले से पहले मिशेल मार्श की गैरमौजूदगी पंजाब किंग्स के लिए बड़ी राहत बन...