Skip to main content

ताजा खबर

“आप insecurity पैदा कर रहे हैं”- हेड कोच GG की कोचिंग स्टाइल से नाखुश हैं जहीर खान

“आप insecurity पैदा कर रहे हैं”- हेड कोच GG की कोचिंग स्टाइल से नाखुश हैं जहीर खान

Zaheer Khan & Gautam Gambhir (Photo Source: X)

गौतम गंभीर के टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद से भारतीय टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है और  इस वजह से गंभीर को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी अब गौतम गंभीर को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो लगातार टेस्ट सीरीज हारने के बाद वे टी20 और वनडे सीरीज जीत चुके हैं, लेकिन उनके फैसले पूर्व क्रिकेटरों को रास नहीं आ रहे हैं।  2011 वर्ल्ड कप टीम में उनके साथी रहे जहीर खान ने कहा है कि आप टीम में असुरक्षा की भावना पैदा कर रहे हैं। गंभीर की कोचिंग स्टाइल व्हाइट बॉल में कुछ अलग तरीके की है, जिसमें सिर्फ ओपनर ही फिक्स हैं, बाकी सभी के लिए बैटिंग ऑर्डर फ्लेक्सिबल है।

Zaheer Khan ने Gautam Gambhir की कोचिंग स्टाइल को लेकर दिया बड़ा बयान

गौतम गंभीर की कोचिंग स्टाइल को लेकर जहीर खान ने क्रिकबज के हवाले से कहा कि, “आपने कहा है कि आपको फ्लेक्सबिलिटी रखनी होगी। नंबर एक और दो तो होंगे ही, लेकिन बाकी भी फ्लेक्सिबल होंगे। उस फ्लेक्सबिलिटी के भीतर कुछ नियम भी लागू होते हैं। कुछ प्रोटोकॉल हैं, जिनका आपको पालन करना होगा। कुछ कम्युनिकेशन की जरूरत है, जो चीजों को सुव्यवस्थित करेगा। अन्यथा, आप असुरक्षा पैदा कर रहे हैं, जो किसी न किसी स्तर पर वापस आकर आपको चोट पहुंचाएगी। आप नहीं चाहते कि ऐसा हो। इसलिए आपको उस स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।”

पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि, “अगर आप राहुल द्रविड़ के दृष्टिकोण और गौतम गंभीर के दृष्टिकोण की तुलना करें तो स्थिति गतिशील हो गई है। आप कह सकते हैं कि यह अच्छा है, बुरा है या बदसूरत है, या आप कह सकते हैं कि हम कैसे अनुकूलन करते हैं।

प्रत्येक व्यक्ति इस सिस्टम का हिस्सा है, चाहे वह सीनियर मैनेजमेंट हो या थिंक टैंक, चाहे वह खिलाड़ी हों, चाहे वह चयनकर्ता हों। उन्हें इसका आकलन करना हो और पहिए को ठीक से घुमाने के लिए पूरे सिस्टम को सुव्यवस्थित करने की आवश्यकता है।”

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...