

पाकिस्तान सुपर लीग के एक मुकाबले के बाद बाबर आजम उस समय नाराज हो गए, जब एक रिपोर्टर ने उनकी तुलना विराट कोहली से करते हुए सवाल पूछा। यह घटना पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेले गए मैच के बाद हुई, जहां पेशावर ने चार विकेट से जीत दर्ज की।
राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए पेशावर जाल्मी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन टीम ने संयम बनाए रखा। बाबर आज़म ने पारी को संभालते हुए 37 गेंदों में 43 रन बनाए हालांकि, वह अंत तक टिक नहीं सके।
जब बाबर आउट हुए, तब टीम को जीत के लिए 30 रन की जरूरत थी और छह विकेट बाकी थे। इसके बाद मुकाबला और रोमांचक हो गया। आखिरी ओवर में 14 रन की जरूरत थी और मैच किसी भी तरफ जा सकता था। अंत में आमेर जमाल ने आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर टीम को जीत दिला दी।
रिपोर्टर के सवाल पर खोया आपा
🚨 BABAR RESPONDED TO A QUESTION ON KOHLI-BABAR COMPARISON 🚨
• Journalist – “Virat Kohli comes with the same shot of game as you but he finishes the match which you lack. People compare him with you what are your views on the comparison?”
• Babar Azam – “Let these things to… pic.twitter.com/A69fIV9urI
— Abdullah. (@Abdullahh_56) April 8, 2026
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर ने बाबर से पूछा कि वह कोहली की तरह मैच फिनिश क्यों नहीं कर पाते। इस सवाल से बाबर स्पष्ट रूप से नाराज़ नजर आए। उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि ऐसी तुलना करना गलत है और यह केवल एक गलतफहमी है कि वह मैच फिनिश नहीं कर सकते।
‘तुलना खत्म करो’ – बाबर आजम
बाबर ने साफ शब्दों में कहा कि लोगों को बेवजह की तुलना बंद करनी चाहिए। उनका कहना था कि हर खिलाड़ी का खेलने का तरीका अलग होता है और उन्हें किसी और के साथ लगातार तुलना करना सही नहीं है। इस सीजन में बाबर का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। उन्होंने अब तक दो मैचों में 82 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 41 और स्ट्राइक रेट 126.15 है।
इस घटना के बाद एक बार फिर क्रिकेट जगत में खिलाड़ियों की तुलना को लेकर बहस शुरू हो गई है। कई लोग मानते हैं कि हर खिलाड़ी की अपनी अलग भूमिका और शैली होती है, इसलिए इस तरह की तुलना से बचना चाहिए।
‘ऐसा लगा कि तुम अब भी गुजरात का हिस्सा हो’ – DC vs GT मैच के बाद भारतीय दिग्गज ने डेविड मिलर को जमकर लताड़ा
9 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 9 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026: RR vs RCB मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

