Skip to main content

ताजा खबर

‘आप दोनों पर बहुत गर्व है’ जारी दिलीप ट्रॉफी में शम्स मुलानी और तनुष कोटियन की अर्धशतकीय पारी पर सूर्यकुमार यादव 

‘आप दोनों पर बहुत गर्व है’ जारी दिलीप ट्रॉफी में शम्स मुलानी और तनुष कोटियन की अर्धशतकीय पारी पर सूर्यकुमार यादव 

(Image Credit- Twitter X)

Duleep Trophy 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव जारी दिलीप ट्राॅफी में इंडिया ए की ओर से खेलने वाले क्रिकेटर, शम्स मुलानी और तनुष कोटियन की अर्धशतकीय पारी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं।

गौरतलब है कि जारी टूर्नामेंट का दूसरा राउंड अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम में खेला जा रहा है। यहां पर इंडिया ए का सामना इंडिया डी से हो रहा है। मुकाबले में एक समय पर इंडिया ए ने पहली पारी में 144 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे, जब कोटियन बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए थे। इस समय तक मुलानी 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

इसके बाद दोनों ने क्लास दिखाते हुए 7वें विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी कर, टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाला। मुलानी ने 89 तो कोटियन ने 53 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत इंडिया ए इंडिया डी के खिलाफ पहली पारी में 290 रन बना पाई।

तो वहीं अब दोनों खिलाड़ियों की इस कमाल की पारी पर सूर्यकुमार यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। सूर्या ने दोनों की इस शानदार पारी के बाद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से लिखा- शम्स मुलानी और तनुष कोटियन, आप दोनों पर बहुत गर्व है। मुंबई और अब IND A के लिए दिलीप ट्राॅफी में संकटमोचक। जर्नी का आनंद लें भाई लोग।

देखें सूर्यकुमार यादव की यह पोस्ट

तो वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूर्यकुमार यादव भी जारी दिलीप ट्राॅफी में इंडिया सी टीम का हिस्सा हैं। लेकिन हाल में ही समाप्त हुए बुची बाबू टूर्नामेंट में हाथ में लगी चोट से सूर्या रिकवर नहीं कर पाए हैं, जिस वजह वह टूर्नामेंट में नहीं खेल पा रहे हैं।

फिलहाल वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में हैं और रिकवर कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...