Skip to main content

ताजा खबर

आने वाले दिनों में कामिंडु मेंडिस फैब 4 में शामिल किए जा सकते हैं: बासित अली ने दिया बड़ा बयान

Kamindu Mendis (Pic Source-X)

श्रीलंका के युवा खिलाड़ी कामिंडु मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 182* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कामिंडु मेंडिस ने अपनी इस पारी के दौरान न्यूजीलैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ शानदार क्रिकेटिंग शॉट्स जड़े।

बता दें कि कामिंडु मेंडिस ने 13 पारी में पांच टेस्ट शतक जड़े हैं। उन्होंने बहुत ही कम समय में अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में कई शानदार रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। ऐसे कई पूर्व खिलाड़ी हैं जिन्होंने कामिंडु मेंडिस की जमकर प्रशंसा की है। इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली भी शामिल हो चुके हैं। बासित अली के मुताबिक भविष्य में कामिंडु मेंडिस फैब 4 में शामिल हो सकते हैं। ‘फैब 4’ का नाम न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी दिवंगत Martin Crowe ने दिया था। इस लिस्ट में टीम इंडिया के विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और इंग्लैंड के जो रूट है।

बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘क्या खिलाड़ी हैं कामिंडु मेंडिस। इंग्लैंड सीरीज में भी मैंने उन्हें देखा था और अभी सीरीज में भी उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। आने वाले दिनों में उन्हें फैब 4 में शामिल किया जा सकता है। कामिंडु मेंडिस अभी सिर्फ 25 साल के हैं और अपने शुरुआती दिनों में ही उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। उनका खेलने का तरीका काफी हद तक संगकारा जैसा ही है। कामिंडु मेंडिस के पास काफी काबिलियत है।’

कामिंडु मेंडिस की घातक बल्लेबाजी की वजह से श्रीलंका ने अपनी पहली पारी को पांच विकेट पर 602 रन पर घोषित किया

श्रीलंका ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। कामिंडु मेंडिस के अलावा दिनेश चंडीमल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाए जबकि कुसल मेंडिस ने 106* रनों का योगदान दिया। कप्तान धनंजय दी सिल्वा ने 44 रन बनाए जबकि Dimuth Karunaratne ने 46 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। मेजबान की ओर से बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका जबरदस्त तरीके से निभाई है और अब गेंदबाजों को भी दमदार प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में दो विकेट खोकर 22 रन ही बनाए हैं। न्यूजीलैंड का प्रदर्शन इस टेस्ट सीरीज में काफी निराशाजनक रहा है। दो मैच की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे है। अगर न्यूज़ीलैंड को यह दूसरा टेस्ट जीतना है तो उन्हें इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करनी बेहद जरूरी है। खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 28 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन ने आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर और बॉलिंग रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने पर हारिस रऊफ पर गिरी गाज; लगा जुर्माना, मिली ऑफिशियल वॉर्निंग

ICC penalises Haris Rauf for Code of Conduct violation during England clash (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच के...

IND W vs ZIM W 2026, 3rd ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, भारत ने किए 3 बदलाव; देखें प्लेइंग XI

IND W vs ZIM W 2026, 3rd ODI: Zimbabwe opted to bat first (image via X) 28 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम...

‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’ – जब स्टेडियम में वैभव से टकराईं ‘बलिया वाली दीदी’, देखें वायरल वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi sweet video goes viral after fan from Ballia offers him motherly advice at stadium (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारत के युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव...