Skip to main content

ताजा खबर

आज भी फिटनेस के मामले में टॉप करते हैं Ajinkya Rahane, अहम टूर्नामेंट की तैयारी में जुटे

Ajinkya Rahane (Image Credit- Instagram)

Ajinkya Rahane को टीम इंडिया से खेले साल भर का समय हो गया है, ऐसे में अब उनकी वापसी के दरवाजे लगभग बंद नजर आ रहे हैं। इस बीच ये खिलाड़ी एक अहम टूर्नामेंट खेलने जा रहा है, जिसे लेकर ये खिलाड़ी तैयारी शुरू कर चुका है और उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक खास तस्वीर शेयर की है।

टीम इंडिया में वापसी मुश्किल लग रही है Ajinkya Rahane की

BCCI अब हर प्रारूप में युवा खिलाड़ियों को मौके दे रहा है, ऐसे में टेस्ट टीम भी काफी ज्यादा बदल चुकी है। जिसके चलते Ajinkya Rahane की अब टेस्ट क्रिकेट में वापसी होती नजर नहीं आ रही है, वैसे इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ था।

Ajinkya Rahane ने शुरू कर दी अहम टूर्नामेंट की तैयारी

*इंस्टा स्टोरी पर Ajinkya Rahane ने फैन्स के साथ एक तस्वीर शेयर की।
*रहाणे की ये तस्वीर दौड़ लगाने के बाद की है, लगाया रनिंग वाला इमोजी।
*जल्द ही लीसेस्टरशायर टीम से वनडे कप खेलते नजर आएगा ये खिलाड़ी।
*आखिरी बार रहाणे IPL खेलते हुए नजर आए थे, CSK टीम का थे हिस्सा।

इंस्टा स्टोरी पर Ajinkya Rahane ने ये तस्वीर शेयर की है

Ajinkya Rahane (Image Credit- Instagram)

कुछ दिनों पहले वाइफ संग ये पोस्ट शेयर किया था बल्लेबाज ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

अजिंक्य रहाणे का कैसा रहा टीम इंडिया के साथ सफर?

अजिंक्य रहाणे का नाम टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाजों में आता है, वैसे उन्हें हमेशा टेस्ट क्रिकेट का ही खिलाड़ी माना गया है। वैसे रहाणे ने टीम इंडिया से अभी तक कुल 90 वनडे मैच खेले हैं, तो 86 टेस्ट मैच खेल चुके है और ये बल्लेबाज 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों का भी हिस्सा रहा है। साल 2018 में रहाणे ने टीम इंडिया से अपना आखिरी वनडे मैच खेला था, तो साल 2016 में भारतीय टीम से आखिरी टी20 मैच खेलते हुए नजर आए थे। दूसरी ओर IPL में वो CSK टीम का हिस्सा हैं, साल 2023 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, तो इस साल वो कमाल की बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज...

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल

Aaryavir Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...