Skip to main content

ताजा खबर

“आग में डालने पर सोना काला नहीं होता बल्कि अधिक चमकता है”- हिटमैन की तारीफ में बोले नवजोत सिंह सिद्धू

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने आयरलैंड के खिलाफ भारत के 2024 टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में कठिन परिस्थितियों में मैच विनिंग पारी खेलने के लिए रोहित शर्मा की सराहना की है। उन्होंने कहा कि कप्तान का फॉर्म वापस आना ही भारतीय टीम को पूर्ण बनाता है।

भारत ने बुधवार, 5 जून को न्यूयॉर्क में पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहने के बाद आयरलैंड को 96 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद रोहित ने 37 गेंदों में 52 रन बनाए और रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौटे। मेन इन ब्लू ने इस मैच को आठ विकेट और 46 गेंद शेष रहते अपने नाम कर लिया।

नवजोत सिंह सिद्धू ने जमकर की रोहित शर्मा की तारीफ

स्टार स्पोर्ट्स पर मैच का रिव्यू करते हुए, सिद्धू ने बताया कि रोहित ने ये कठिन परीक्षा आसानी से पास कर ली है। उन्होंने कहा कि, “इसी तरह से सोने को परखा जाता है। आग में डालने पर सोना काला नहीं होता बल्कि अधिक चमकता है। एक कठिन परिस्थिति एक महान योद्धा की अग्निपरीक्षा लेती है। वह रन नहीं बना रहा था लेकिन उसने हुक शॉट खेले, ऑन साइड पर जोरदार स्ट्रोक लगाए और ऐसी पिच पर कवर के ऊपर से एक शानदार शॉट खेला।”

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि, जब विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए तो रोहित का फिर से रन बनाना टीम के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि, “मुझे लगता है कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक शुभ आगमन है। जहां (विराट) कोहली नहीं चलेंगे, वहां रोहित चलेंगे। जिम्मेदारी प्रगति का प्रतीक है। यह सफलता की सीढ़ियां हैं। जब मैं उस महान उद्देश्य को देखता हूं, रोहित शर्मा का फॉर्म में आना भारतीय टीम को संपूर्ण बनाता है।”

बात मुकाबले की करें तो, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में ही भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ ऑलआउट हो गई। आयरलैंड मात्र 96 रनों पर ढेर हो गया था। 97 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में ही जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने 52 रनों की पारी खेली, वहीं नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत ने नाबाद 36 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...

‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने...

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...