Skip to main content

ताजा खबर

आखिरी मैच खेल रहे जेम्स एंडरसन को वेस्टइंडीज ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ क्यों नहीं दिया?

आखिरी मैच खेल रहे जेम्स एंडरसन को वेस्टइंडीज ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ क्यों नहीं दिया?

James Anderson (Pic Source-X)

डेब्यूटेंट गस एटकिंसन और अनुभवी जेम्स एंडरसन की दमदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 114 रन से हरा दिया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच के साथ टीम ने इंग्लैंड के महानतम टेस्ट तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को विदाई दी।

जेम्स एंडरसन ने अपने करियर का अंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में किया। पूर्व इंग्लैंड के पूरे स्क्वाड ने जेम्स एंडरसन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया लेकिन यह बात उठ रही है कि आखिर वेस्टइंडीज टीम ने एंडरसन को गार्ड ऑफ ऑनर क्यों नहीं दिया?

Why did West Indies not give ‘Guard of Honor’ to James Anderson, who was playing his last match?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाज जेडन सील्स ने कहा-

‘”जब एंडरसन बैटिंग के लिए आने वाले थे तब हमने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देने का निर्णय ले लिया था। मगर हम शोएब बशीर के रन आउट के जश्न के कारण गार्ड ऑफ ऑनर के बारे में भूल ही गए थे। हम उनसे काफी दूर खड़े थे, इसलिए गार्ड ऑफ ऑनर संभव नहीं था। अच्छी बात ये रही कि जेसन होल्डर ने उनसे जाकर हाथ मिलाया।”

James Anderson Record in Test Cricket 

आइए देखें अपने आखिरी मैच में जेम्स एंडरसन ने कौन से बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

Bowlers who bowled the most balls in international cricket (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले गेंदबाज)

मुथैया मुरलीधरन – 63132 गेंदें

अनिल कुंबले- 55346 गेंदें

शेन वार्न – 51347 गेंदें

जेम्स एंडरसन- 50001 गेंदें

Fast bowlers who bowled most balls in test cricket (टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने वाले तेज गेंदबाज)

जेम्स एंडरसन – 40000 गेंदें

स्टुअर्ट ब्रॉड- 33698 गेंदें

कर्टनी एंड्रयू वॉल्श – 30019 गेंदें

ग्लेन मैक्ग्रा – 29248 गेंदें

कपिल देव – 27740 गेंदें

আরো ताजा खबर

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...

20 लाख के बेस प्राइस से 18 करोड़ तक! 2019 से 2026 तक हर साल कितनी हुई अर्शदीप की कमाई?

Arshdeep Singh IPL Salary (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का करियर, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी के उदाहरणों में से एक है।...

NZ vs IND 2026: टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम घोषित, रचिन रवींद्र और कॉनवे की वापसी

NZ vs IND 2026: New Zealand Announce 14-Member Test Squad for Upcoming India Series (image via getty) बुधवार, 11 नवंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाली दो...

आखिरकार पूरा हुआ ट्रेड! MI छोड़ अब PBKS के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या, बदले में मुंबई से जुड़े अर्शदीप सिंह

IPL 2027 Trade: Hardik Pandya Moves to Punjab Kings as Arshdeep Singh Joins Mumbai Indians (image via X) मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले ऑफिशियल तौर...