
Mohammad Shami and Akash Deep (Pic Source-X)
भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की है। तमाम लोगों ने आकाश दीप की जमकर प्रशंसा की है। बता दें कि इस युवा तेज गेंदबाज ने अभी तक दो मैच में 5 विकेट झटके हैं। हाल ही में पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा कि मोहम्मद शमी आकाश दीप के लिए रोल मॉडल साबित हो सकते हैं।
मोहम्मद शमी की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त रहा है। इस समय मोहम्मद शमी अपनी चोट से ठीक हो रहे हैं और बहुत जल्द उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बार फिर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। जहीर खान ने इन दोनों ही खिलाड़ियों की समानता को लेकर अपना पक्ष रखा।
जहीर खान ने क्रिकबज को बताया कि, ‘आकाश दीप भी स्टंप्स को अटैक करने की कोशिश करते हैं। मोहम्मद शमी की भी यही सोच रहती है। मोहम्मद शमी युवा तेज गेंदबाज के अच्छे रोल मॉडल बन सकते हैं। शमी की तरह आकाश दीप भी Seam का अच्छा इस्तेमाल करते हैं।’
अगर आकाश दीप भी बाकी गेंदबाजों से बात करेंगे तो वो भी अपनी गेंदबाजी में वैरायटी डाल सकते हैं: जहीर खान
इस समय टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है। इस दूसरे टेस्ट मैच के खेल के पहले दिन आकाश दीप ने 10 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट झटके थे। बारिश की वजह से यह मैच सिर्फ 35 ओवर का ही हुआ जिसमें बांग्लादेश ने तीन विकेट खोकर 107 रन बनाए।
जहीर खान ने आगे कहा कि, ‘जब आप स्टंप्स को अटैक करते हैं और गुड लेंथ की गेंदबाजी करते हैं तो रिजल्ट आपके पक्ष में होता है। यही वजह है कि मोहम्मद शमी ने भी सफलता हासिल की है। अगर आकाश दीप किसी को रोल मॉडल के रूप में देख रहे हैं तो शमी से बेहतर और कोई नहीं है। आकाश दीप लगातार अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं लेकिन अगर वो बाकी गेंदबाजों से भी बात करते हैं तो वो अपनी गेंदबाजी में और भी वैरायटी डाल सकते हैं।’
‘किसी भी रोल में काम करने को तैयार हूं’ – IPL 2027 से पहले CSK के कोचिंग स्टाफ से जुड़ने के इच्छुक सुरेश रैना
‘मुझे ज्यादा आजादी नहीं मिली’ सचिन तेंदुलकर ने अपनी कप्तानी के दिनों में BCCI के दखल पर दिया बड़ा बयान
‘यह मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था’: अर्शदीप सिंह ने ऑकलैंड वनडे में अपने अनोखे सेलिब्रेशन की वजह बताई
NZ vs IND 2026: स्लिप में विराट कोहली ने एक हाथ से लपका करिश्माई कैच, देखें वायरल वीडियो

