Skip to main content

ताजा खबर

आकाश चोपड़ा ने चुना इस साल के टॉप 5 T20I गेंदबाज, बुमराह को नहीं दी अपनी लिस्ट में जगह

आकाश चोपड़ा ने चुना इस साल के टॉप 5 T20I गेंदबाज, बुमराह को नहीं दी अपनी लिस्ट में जगह
Aakash Chopra and Jasprit Bumrah. (Image Source: X/BCCI)

क्रिकेट एक्सपर्ट और भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने 2024 के टॉप 5 T20I तेज गेंदबाजों की अपनी लिस्ट से भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी को बाहर कर सभी को चौंका दिया है। बता दें, इस पूर्व खिलाड़ी ने अपने चयन को उन गेंदबाजों तक सीमित रखा जिन्होंने साल में कम से कम 10 टी20 मैच खेले हों। साथ ही उन्होंने चयन करते समय विपक्षी टीम की क्वालिटी पर भी विचार किया।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “पांचवें नंबर पर मैंने हारिस राउफ को रखा है। अगर आप वर्ल्ड कप की बात करें तो उन्होंने भारत के खिलाफ तीन विकेट लिए, न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ दो मैचों में पांच विकेट लिए। उन्होंने 17 मैचों में 19 की औसत और नौ की इकॉनमी से 27 विकेट लिए हैं।”

पूर्व क्रिकेटर ने नंबर-4 पर न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्युसन को रखते हुए कहा, “नंबर 4 पर मैंने लॉकी फर्ग्यूसन को रखा है। उन्होंने सिर्फ 10 मैच खेले हैं। हालांकि, उन्होंने 20 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी सिफ 4.88 है और औसत 9.25 है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 3.5 ओवर में 12 रन देकर चार विकेट चटकाए। उन्होंने कई बार तीन विकेट भी लिए हैं।”

यह भी पढ़े:- VIDEO: रोहित की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, नेट्स में पार्ट टाइमर की गेंद पर हुए आउट

आकाश चोपड़ा ने इस भारतीय गेंदबाज को रखा टॉप पर

चोपड़ा ने आगे कहा, “नंबर 3 पर मैंने मथीशा पथिराना का नाम रखा है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनका कद बढ़ गया है। उन्होंने 16 मैचों में 7.67 की इकॉनमी और 13.25 की औसत से 28 विकेट लिए हैं। आखिरी बार उन्हें न्यूयॉर्क में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोई विकेट नहीं मिला था।”

शाहीन अफरीदी को ना चुनते हुए वह बोले, “मैंने यहां थोड़ा अलग चयन किया है। मैंने शाहीन शाह अफरीदी को नहीं, बल्कि दूसरे अफरीदी अब्बास अफरीदी को नंबर 2 पर रखा है। उन्होंने 18 मैचों में 30 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 8.5 से कम है और औसत 14.96 है। उन्होंने लगातार और अच्छी टीमों के खिलाफ काफी विकेट लिए हैं।

वहीं टॉप पर आकाश चोपड़ा ने अर्शदीप सिंह को रखा है। उन्होंने कहा, “मैंने अर्शदीप सिंह को नंबर 1 पर रखा है। उन्होंने 18 मैचों में 7.49 की इकॉनमी और 13.5 की औसत से 36 विकेट लिए हैं। वह आपके द्वारा निर्धारित किसी भी पैरामीटर पर खरे उतरते हैं। वह हर बार नई गेंद से सफलता दिलाते हैं।”

আরো ताजा खबर

पिता के नक्शेकदम पर अन्वय द्रविड़! श्रीलंका के खिलाफ संकटमोचक बन खेली 87 रनों की बेहतरीन पारी

Rahul Dravid’s son Anvay Dravid (image via X) सोमवार, 6 जुलाई को हंबनटोटा में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मैच में, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल...

6 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. एलिस पैरी ने रचा इतिहास, महिला टी20 विश्व कप जीतकर बनाया क्रिकेट का सबसे बड़ा ‘महारिकॉर्ड’ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल...

SM Trends: 6 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद, कंगारू टीम की कुछ वीडियो काफी तेजी...

‘मुझे उसके लिए बुरा लगता है’ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान की बिगड़ती तबीयत पर बोले कपिल देव

Kapil Dev (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और महान क्रिकेटर इमरान खान की खराब...