Skip to main content

ताजा खबर

आईसीसी टी20 रैंकिंग में मार्कस स्टोइनिस बने दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर

Marcus Stoinis (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने लेटेस्ट आईसीसी टी20 रैंकिंग में मोहम्मद नबी को पछाड़कर पहला पायदान अपने नाम किया। इस समय खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मार्कस स्टोइनिस ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई फैंस का दिल जीता है।

बता दें, ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अनुभवी ऑलराउंडर ने 67 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली थी और तीन विकेट हासिल किए थे। उन्होंने ओमान के खिलाफ प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड भी अपने नाम किया था। इंग्लैंड के खिलाफ भी मार्कस स्टोइनिस ने 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी और एक विकेट हासिल किया था।

नामीबिया के खिलाफ बेहतरीन ऑलराउंडर ने दो विकेट झटके थे। स्कॉटलैंड के खिलाफ जब ऑस्ट्रेलिया काफी खराब स्थिति में थी तब मार्कस स्टोइनिस के धुआंधार 60 रनों की बदौलत टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर मार्कस स्टोइनिस है जबकि दूसरे पर श्रीलंका के Wanindu Hasaranga है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर शाकिब अल हसन है और मोहम्मद नबी चौथे पायदान पर गिर चुके हैं।

सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया को अपना पहला मुकाबला 20 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है

ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया ने कमाल का प्रदर्शन किया था और सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की थी। अब ऑस्ट्रेलिया को अपना अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 8 में खेलना है। यह मुकाबला एंटीगुआ में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और वो आगे भी इसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

मार्कस स्टोइनिस ने अभी तक इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है और आगे भी उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल 26 जून को जबकि दूसरा 27 जून को खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को होगा।

আরো ताजा खबर

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...