Skip to main content

ताजा खबर

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका, आकाश दीप पूरे टूर्नामेंट से बाहर

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका, आकाश दीप पूरे टूर्नामेंट से बाहर

Akash Deep (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इससे पहले भी टीम के कई गेंदबाज चोट से जूझ रहे हैं, जिससे केकेआर की परेशानी बढ़ती जा रही है।

आकाश दीप को इस साल मिनी ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में टीम ने खरीदा था। उनसे उम्मीद थी कि वह टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करेंगे, लेकिन अब वह इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी चोट की सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फिलहाल वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। यही कारण है कि वह 18 मार्च से शुरू हुए टीम के ट्रेनिंग कैंप में शामिल नहीं हो सके।

केकेआर के लिए यह समस्या यहीं खत्म नहीं होती। टीम पहले ही हर्षित राणा को पूरे सीजन के लिए खो चुकी है, जो घुटने की चोट से उबर रहे हैं। इसके अलावा मथीशा पथिराना भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं। ऐसे में टीम का तेज गेंदबाजी विभाग काफी कमजोर नजर आ रहा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स को रिप्लेसमेंट की तलाश

अगर आकाश दीप के पिछले प्रदर्शन पर नजर डालें, तो उन्होंने पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए खास प्रभाव नहीं छोड़ा था। उन्होंने 6 मैचों में सिर्फ 3 विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट भी काफी ज्यादा रहा। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, खासकर इंग्लैंड दौरे पर, जहां उनकी गेंदबाजी की काफी तारीफ हुई थी।

फिलहाल केकेआर के पास भारतीय तेज गेंदबाजों के रूप में उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा मौजूद हैं। लेकिन टीम अब आकाश दीप के रिप्लेसमेंट की तलाश में है।

खबरों के मुताबिक सिमरजीत सिंह, नवदीप सैनी, केएम आसिफ और आकाश मधवाल जैसे गेंदबाज विकल्प के तौर पर देखे जा रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि केकेआर इस मुश्किल समय से कैसे उबरती है और अपनी टीम की गेंदबाजी संतुलित करने के लिए क्या कदम उठाती है?

আরো ताजा खबर

Joe Root-Harry Brook नहीं, इस भारतीय स्टार को अपना फेवरेट क्रिकेटर मानते हैं ज्योफ्री बॉयकॉट

Indian team (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट के कई बड़े सितारे मौजूदा दौर में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जो रूट (Joe Root), बेन स्टोक्स (Ben Stokes), जोस...

RCB के अभिनंदन सिंह का बड़ा बयान, अपने खेल में सुधार का क्रेडिट विराट कोहली को दिया 

Virat Kohli and Abhinandan Singh (Image Credit- Twitter X) 17 अगस्त 2026 को जारी यूपी टी20 लीग में लखनऊ फालकन्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह (Abhinandan Singh)...

ENG vs PAK: पाकिस्तान को झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए बाबर आजम

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान...

SL vs IND 1st Test, Day 4: गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर भारत, स्टंप्स तक श्रीलंका का स्कोर 84/4

SL vs IND 1st Test, Day 4 highlights (image via getty) मंगलवार, 18 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के...