Skip to main content

ताजा खबर

आईपीएल 2025 से पहले गुजरात टाइटंस टीम से बड़ी रिपोर्ट आई सामने, अब यह हो सकते हैं फ्रेंचाइजी के मालिक

आईपीएल 2025 से पहले गुजरात टाइटंस टीम से बड़ी रिपोर्ट आई सामने, अब यह हो सकते हैं फ्रेंचाइजी के मालिक

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरूआत जल्द होने वाली है। हालांकि आगामी सीजन से पहले गुजरात टाइटंस कैंप से एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस को जल्द ही नया मालिक मिल सकता है क्योंकि भारतीय कारोबारी समूह टोरेंट ग्रुप इस फ्रेंचाइजी में सबसे अधिक हिस्सेदारी खरीदने के करीब है। सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स (इरेलिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड) ने 2021 में इस टीम को खरीदा था। अहमदाबाद स्थित टोरेंट ग्रुप अब उससे टीम में 67 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा।

बता दें कि, गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराया था और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। राजस्थान रॉयल्स के बाद गुजरात टाइटंस दूसरी टीम है जिन्होंने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल की ट्रॉफी को जीत लिया। 2024 सीजन में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम आईपीएल के प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

सूत्रों के मुताबिक इस डील के लिए टीम की वैल्यू लगभग 7,500 करोड़ रुपये आंकी जा सकती है। दोनों कंपनियां इस डील के लिए BCCI की मंजूरी लेने की प्रक्रिया में हैं। साल 2008 में IPL शुरू होने के बाद से यह किसी टीम के मालिकाना हक की पहली बड़ी बिक्री होगी। इस टीम को खरीदने के लिए गौतम अडानी ने भी 2021 में बोली लगाई थी। पिछले साल भी अडानी ग्रुप ने इस टीम को खरीदने की कोशिश की थी। लेकिन दोनों बार उसके हाथ नाकामी लगी।

टोरेंट ग्रुप और CVC के बीच इस हफ्ते के अंत तक एक अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद CVC गुजरात टाइटंस में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। दोनों कंपनियां मार्च में अगला IPL सीजन शुरू होने से पहले इस डील को फाइनल करना चाहती हैं। साथ ही ग्रुप कई दूसरे सेक्टर्स में भी एंट्री मार रहा है। ग्रुप के पास बैलेंस शीट में पर्याप्त नकदी है। ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टोरेंट इन्वेस्टमेंट्स ने 2021 में टोरेंट स्पोर्ट्स वेंचर्स की स्थापना की थी।

आईपीएल 2025 को अपने नाम जरुर करना चाहेगी गुजरात टाइटंस टीम

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में गुजरात टाइटंस शानदार प्रदर्शन करने को देखेंगे। टीम ने अभी तक आईपीएल में काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है। गुजरात टाइटंस की कप्तानी आगामी सीजन में शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की ट्रॉफी को अपने नाम करने के बाद 2023 सीजन के फाइनल में भी गुजरात टाइटंस ने अपनी जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

2024 सीजन में टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। हालांकि अब यह देखना जरूरी होगा की शुभमन गिल की कप्तानी में टीम आगामी संस्करण में कैसा प्रदर्शन करती है। कोचिंग स्टाफ में आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी को महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...