Skip to main content

ताजा खबर

आईपीएल में बिकने के बाद VHT में गरजा सरफराज खान का बल्ला, महज इतनी गेंदों में ठोक दिए 157 रन

आईपीएल में बिकने के बाद VHT में गरजा सरफराज खान का बल्ला, महज इतनी गेंदों में ठोक दिए 157 रन

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में सोल्ड होने के बाद, टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज कहे जाने वाले सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। बता दें कि 28 वर्षीय सरफराज ने जारी विजय हजारे ट्राॅफी 2025-26 में मुंबई के लिए गोवा के खिलाफ ऐसी कमाल की पारी खेली है, जिसकी हर जगह चर्चा देखने को मिल रही है।

जयपुर के जयपुरिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में सरफराज ने मुबंई के लिए 75 गेंदों में 157 रनों की कमाल की पारी खेली है। अपनी इस तूफानी पारी के दौरान सरफराज ने 14 लंबे छक्के और 9 चौके लगाए। सरफराज की इस पारी की बदौलत मुकाबले में मुंबई ने गोवा के खिलाफ 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 444 रनों का एक बड़ा लक्ष्य खड़ा किया।

मुकाबले में पहले तो सरफराज खान ने 56 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, और उसके बाद तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में 57 रन ठोक दिए। इस तरह के प्रदर्शन के बाद, अब सरफराज खान को टेस्ट स्पेशलिस्ट कहना उचित नहीं होगा। सरफराज ने इस तरह का प्रदर्शन करने के बाद, बल्ले से साफ कर दिया है कि वह अब व्हाइट बाॅल क्रिकेट में भी टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर का एक विकल्प बन सकते हैं।

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे सरफराज खान

गौरतलब है कि 16 दिसंबर को अबू धाबी में हुए आईपीएल ऑक्शन में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने सरफराज को 75 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था। आईपीएल 2026 में वह सीएसके के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। तो वहीं, पिछले सीजन पाॅइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रहने वाली सीएसके के लिए सरफराज बल्ले से बेहतर खेल दिखाना चाहेंगे।

जारी विजय हजारे ट्राॅफी में बेहतरीन खेल दिखाने से पहले सरफराज खान ने मुबंई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी 2025 में 203.08 के तूफानी स्ट्राइक रेट से कुल 329 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन से साफ है कि वह आगामी सीजन में सीएसके की बल्लेबाजी यूनिट के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित होने वाले हैं।

আরো ताजा खबर

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...