Skip to main content

ताजा खबर

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X)

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन सैमी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सैमी ने कहा था कि जोसेफ को टीम में चुना गया था, लेकिन उन्होंने खेलने से इनकार कर दिया। हालांकि, जोसेफ ने इस दावे को पूरी तरह सही नहीं माना और कहा कि उनके फैसले के पीछे की पूरी सच्चाई सामने नहीं रखी गई।

जोसेफ ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर पहले सैमी और फिर क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के अधिकारियों से बात की थी। बोर्ड ने उनकी गैरमौजूदगी की वजह ‘निजी कारण’ बताई थी, लेकिन बाद में सैमी के बयान से ऐसा लगा जैसे उन्होंने टीम के लिए खेलने से मना कर दिया हो। जोसेफ के अनुसार, इस बयान ने लोगों के बीच गलत संदेश पहुंचाया और उनके बारे में अलग तरह की धारणा बना दी।

तेज गेंदबाज ने बताया कि वह पिछले एक साल से चोट से जूझ रहे थे और दूसरी बार स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे। हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार पांच वनडे मैच खेले थे।

इसके बाद तुरंत टेस्ट सीरीज खेलना उनके शरीर के लिए सही नहीं था। उन्होंने महसूस किया कि इस समय टेस्ट क्रिकेट की मांग के मुताबिक उनका शरीर पूरी तरह तैयार नहीं है, इसलिए उन्होंने आराम करने का फैसला लिया।

‘मैं वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करता हूं’

जोसेफ ने साफ कहा कि उनका फैसला टीम से दूरी बनाने के लिए नहीं था, बल्कि अपनी फिटनेस को ध्यान में रखकर लिया गया था। उन्होंने कहा कि वह एक पेशेवर खिलाड़ी हैं और हमेशा वेस्टइंडीज के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए उनके फैसले को गलत तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए। अल्जारी जोसेफ ने संकेत दिए कि उनकी प्राथमिकता पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करना है।

उनका मानना है कि अधूरी फिटनेस के साथ खेलने से टीम और खिलाड़ी दोनों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में उन्होंने लंबी अवधि को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया। खैर, अब उनकी कोशिश जल्द फिट होकर वेस्टइंडीज के लिए फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार वापसी करने की होगी।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...