Skip to main content

ताजा खबर

अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया की युवा ब्रिगेड ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज को किया अपने नाम

अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया की युवा ब्रिगेड ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज को किया अपने नाम

Team India (Pic Source-X)

आज यानी 9 अक्टूबर को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश को 86 रनों से हराया। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेश के खिलाड़ी दूसरे टी20 में भी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

बता दें कि, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 221 रन बनाए। टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और मेजबान ने शुरुआती तीन विकेट 41 रन पर ही खो दिए थे। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 15 रन बनाए जबकि संजू सैमसन 10 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 8 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

हालांकि तीन विकेट जल्द गिरने के बाद मेजबान की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए चौथे विकेट के लिए 108 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की। जहां एक तरफ नीतीश कुमार रेड्डी ने 34 गेंदों में चार चौके और 7 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए वहीं दूसरी ओर रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रनों की शानदार पारी खेली।

इन दोनों के अलावा हार्दिक पांड्या ने 32 रनों का योगदान दिया जबकि रियान पराग ने 15 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने तीन विकेट झटके जबकि तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और तंजीम हसन साकिब ने दो-दो विकेट हासिल किए।

टीम इंडिया ने टी20 सीरीज को किया अपने नाम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन ही बना पाई। टीम की ओर से अनुभवी खिलाड़ी महमदुल्लाह ने 41 रनों की पारी खेली जबकि मेहदी हसन मिराज ने 16 रन बनाए। परवेज हुसैन ने भी 16 रनों की पारी खेली जबकि लिटन दास ने 14 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने निराशाजनक बल्लेबाजी की।

टीम इंडिया की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मयंक यादव, रियान पराग और अभिषेक शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया। तीन मैच की टी20 सीरीज में भारत 2-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...