Skip to main content

ताजा खबर

अभी भी T20 World Cup के खुमार में डूबे हैं Chahal, ये तस्वीर दे रही है इस बात की गवाही

अभी भी T20 World Cup के खुमार में डूबे हैं Chahal ये तस्वीर दे रही है इस बात की गवाही

Virat And Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया ने T20 World Cup 2024 अपने नाम 29 जून को किया था, वहीं इस खिताब को जीते भारतीय टीम को 2 महीने हो गए हैं। इसी मौके पर स्पिनर युजी चहल ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैन्स फिर से उत्साहित हो गए हैं और एक से बढ़कर एक कमेंट्स कर रहे हैं।

किसे हराया था टीम इंडिया ने?

T20 World Cup के फाइनल में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ था, जहां ये दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी थी और फाइनल में पहुंच गई थी। वहीं फाइनल में भी अफ्रीका टीम जीत के काफी करीब आ गई थी, लेकिन उसके बाद भी भारतीय गेंदबाज ने विरोधियों के जबड़ से जीत छीन ली थी और फिर टीम इंडिया ने सालों के इंतजार के बाद टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इससे पहले टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप साल 2007 में जीता था और उस समय धोनी टीम के कप्तान थे।

T20 World Cup की यादों में खो गए स्पिनर युजी चहल

*टीम इंडिया को T20 World Cup जीते 29 अगस्त को 2 महीने पूरे हुए।
*खास मौके पर चहल ने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ तस्वीर की शेयर।
*विराट के साथ दिखे चहल, कैप्शन मेंं बनाई शेर और ट्रॉफी वाली इमोजी।
*टी20 वर्ल्ड कप में चहल को नहीं मिला था एक भी मैच खेलने का मौका

युजी चहल का पोस्ट T20 World Cup को लेकर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

हाल ही में वायरल हुआ था चहल का एक वीडियो

इन दिनों युजी चहल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं, इस बीच उनका एक नया वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें सोशल मीडिया की सनसनी Orry संग  चहल बीच सड़क पर जमकर मस्ती करते हुए दिख रहे थे, साथ ही इस दौरान Orry युजी चहल को उठाकर सड़क पर ही Squat मारने लगे थे। वहीं इस वीडियो में शॉ भी दिख रहे थे और वो भी चहल की टीम से ही काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।

एक नजर डालते हैं इस वीडियो पर भी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

আরো ताजा खबर

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...

न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वें T20 मुकाबले में क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में 

Hamilton Seddon Park (Image Credit- Twitter X) Hamilton Seddon Park Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला 1 नवंबर...