Skip to main content

ताजा खबर

अभी भी मुंबई इंडियंस के फेवरेट हैं ईशान किशन, ये तस्वीरें हैं इस बात का पक्का सबूत

(Image Credit- Instagram)
Image Credit Instagram

IPL में कई सालों तक ईशान किशन मुंबई इंडियंस टीम से खेले थे, एक तरह से उनके लिए ये टीम एक परिवार की तरह थी। लेकिन खराब प्रदर्शन के कारण MI टीम ने इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद ये खिलाड़ी SRH टीम में चला गया। वहीं MI बनाम SRH के बीच हुए मैच के बाद ईशान किशन की कुछ तस्वीरें सामने आई।

MI के खिलाफ फ्लॉप साबित हुए ईशान किशन

एक तरफ SRH टीम को मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, तो दूसरी ओर ईशान किशन भी इस मैच में फ्लॉप रहे। जहां अपनी पुरानी टीम के खिलाफ ईशान का बल्ला शांत रहा, इस दौरान युवा बल्लेबाज ने सिर्फ तीन गेंदों का सामना किया और वो महज दो रन बनाकर आउट हो गए। वैसे इस सीदन ईशान ने सिर्फ पहले मैच में शतक लगाया था और उसके बाद वो लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं।

ईशान किशन को अभी भी मिलता है MI टीम से प्यार

*MI बनाम SRH के बीच हुए मैच के बाद ईशान किशन की कुछ तस्वीरें आई सामने।
*इस दौरान सबसे पहले ईशान से मिली मुंबई इंडियंस की मालिकन नीता अंबानी।
*जहां नीता अंबानी ने ईशान के गाल पर हाथ रख मां की तरह जताया प्यार।
*साथ ही मैच के बाद हार्दिक पांड्या से काफी देर तक कुछ गंभीर बात करते दिखे ईशान।
*तो बुमराह के साथ भी मस्ती-मजाक की इस खिलाड़ी ने, देखने लायक था वो नजारा।

मैच के बाद ईशान किशन की ये तस्वीरें हुई सुपर वायरल

एक नजर डालते हैं इन तस्वीरों पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

टीम इंडिया खेले काफी समय हो गया है ईशान किशन को

भले ही IPL में ईशान किशन को करोड़ों की रकम मिल रही है, लेकिन इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है। जहां ईशान ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था, साथ ही वो बीच दौरे से टीम इंडिया का छोड़ कर आ गए थे। उसी के बाद से सारा विवाद शुरू हो गया था, जिसके बाद उनकी टीम इंडिया से छुट्टी हो गई थी और साथ ही उनके हाथ से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी निकल गया था BCCI का। अब देखना होगा की इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में कब वापसी होती है।

আরো ताजा खबर

IPL 2025: MI vs DC, मैच-63 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत

MI vs DC (Image Credit- Twitter/X)आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही...

IPL 2025, MI vs DC: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर

DC vs MI (Photo Source: Getty Images)आईपीएल 2025 के 63वें मैच में मुंबई इंडियंस बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। MI और DC दोनों टीमों के लिए...

IPL 2025: MI vs DC मैच के दौरान कैसा रहेगा वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज, पढ़ें ये रिपोर्ट

Wankhede Stadium (Photo Source: Twitter)IPL 2025 का 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई और दिल्ली दोनों में से...

IPL Playoffs से पहले मुंबई इंडियंस ने इन 3 धाकड़ खिलाड़ियों को स्क्वॉड में किया शामिल

Jonny Bairstow, Richard Gleeson & Charith Asalanka (Photo Source: X)IPL का 18वां सीजन मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम को शुरुआती पांच में से...