Skip to main content

ताजा खबर

“अभी बहुत मैच बाकी है, वो रन बनाएगा…”- Virat Kohli के फॉर्म को लेकर बोले ब्रायन लारा

Virat Kohli & Brian Lara (Photo Source: X/Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया शानदार खेल दिखा रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 राउंड के पहले मैच में टीम ने 47 रनों से जीत दर्ज की। लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से रन न निकलना चिंता का विषय बना हुआ है। कोहली 5 मैचों में अब तक सिर्फ 29 रन ही बना पाए हैं।

बारबाडोस में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट को शुरुआत जरूर मिली, लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह राशिद खान के खिलाफ पारी के 9वें ओवर में 24 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे थे। इस बीच वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा ने कोहली के फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Virat Kohli के फॉर्म पर ब्रायन लारा ने दिया यह बयान

ब्रायन लारा का कहना है कि विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर थोड़ा धैर्य (Patience) रखने की जरूरत है। क्योंकि टूर्नामेंट में अभी मुकाबले बचे हैं, और कोहली बड़े मैचों के बड़े खिलाड़ी है। ब्रायन लारा ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,

24 में 24, आप कह सकते हैं कि यह अच्छा नहीं है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने वहां कुछ समय बिताया। भारत इस ट्रॉफी को जीतने के एक कदम और करीब पहुंच गया है। मेरा मानना ​​है कि विराट कोहली कैरेबियाई दौरे पर आते ही और मजबूत होते जाएंगे। वह आगे एंटीगुआ जा रहे हैं, वो वहां रन बनाएंगे। जब वह पूरी लय में आ जाते हैं, तो यह एक अलग कहानी है। हमें बस उसके साथ बहुत धैर्य रखना होगा, इस विश्व कप में अभी भी बहुत सारे मैच बाकी हैं। 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ओपनिंग करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने 15 मैचों में 61.75 के औसत और 154.69 की स्ट्राइक रेट से 7741 रन बनाए थे। सीजन में सर्वाधिक रन बनाकर उन्होंने ऑरेंज कैप भी जीता था। लेकिन आईपीएल के फॉर्म को विराट जारी टूर्नामेंट में दोहरा पाने में असफल रहे हैं।

सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या कोहली को वापस से नंबर-3 की पोजिशन दी जानी चाहिए? क्योंकि वह  जारी टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईसीसी टूर्नामेंट्स में  नंबर-3 में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। टीम इंडिया अगला मुकाबला 22 जून को एंटीगुआ में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाली है। इस मैच में विराट कोहली की बल्लेबाजी पर सबकी नजर रहने वाली है।

 

আরো ताजा खबर

SM Trends: 11 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रेयस अय्यर और साथी क्रिकेटर अमन खान को हाल ही में डाउनटाइम और गहन फिटनेस प्रशिक्षण के संयोजन में एक साथ देखा गया था।...

IPL फ्रेंचाइजी और पैसों का दबाव: चोटिल होने के बावजूद खेलने को मजबूर हैं खिलाड़ी, CoE सूत्र का बड़ा खुलासा

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज...

Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

How Virat Kohli Transformed India’s Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X) T Dilip on Virat Kohli fielding: भारत के फील्डिंग कोच के तौर पर अपने लगभग पांच साल...

IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

Rashid Khan Stars as Afghanistan Seal 2027 World Cup Spot (image via X) Afghanistan qualify for 2027 World Cup: सोमवार, 10 अगस्त को बेलफास्ट में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे...