Skip to main content

ताजा खबर

अभिषेक शर्मा ने सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली को पछाड़कर ICC T20I रैंकिंग में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma (Image Credit - Twitter X)
Abhishek Sharma (Image Credit – Twitter X)

भारत के आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा ने आईसीसी पुरुष टी20आई प्लेयर रैंकिंग्स में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजो की रैंकिंग में अब तक का सबसे ऊँचा रेटिंग प्वाइंट हासिल किया।

25 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 931 रेटिंग अंक तक पहुँचकर इंग्लैंड के डेविड मलान का 2020 में बनाया गया 919 अंकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक ने यह मुकाम श्रीलंका के खिलाफ 61 रन की पारी खेलकर हासिल किया और पूरे टूर्नामेंट को 926 रेटिंग अंकों के साथ समाप्त किया।

वे इंग्लैंड के फिल सॉल्ट से 82 अंक आगे रहे। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 75 रन की शानदार पारी भी खेली। अभिषेक ने इस मामले में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है।

तिलक वर्मा और निसंका ने रैंकिंग में प्रगति की

भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी फायदा हुआ है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 49 और पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 69 रन बनाए, जिससे उन्हें 28 अंक मिले। हालांकि, वे अब भी तीसरे स्थान पर हैं।

श्रीलंका के ओपनर पथुम निसंका, जिन्होंने भारत के खिलाफ शतक जड़ा, टॉप-5 में शामिल हो गए हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 11 स्थान चढ़कर 13वें, भारत के संजू सैमसन आठ स्थान चढ़कर 31वें और बांग्लादेश के सैफ हसन 45 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 36वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

गेंदबाज़ी रैंकिंग में भी भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने सुधार किया है। भारत के लेफ्ट-आर्म स्पिनर कुलदीप यादव, जिन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ चार विकेट लिए, 9 स्थान चढ़कर 12वें स्थान पर पहुँच गए हैं। पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी 12 स्थान चढ़कर 13वें, बांग्लादेश के लेग-स्पिनर रिशाद हुसैन 20वें, भारत के जसप्रीत बुमराह 29वें और पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज 41वें स्थान पर पहुँचे हैं।

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में पाकिस्तान के सैम अयूब ने पहली बार नंबर-1 स्थान हासिल किया है। उन्होंने जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, नेपाल के दीपेंद्र ऐरी, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और भारत के हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा। ऐरी चौथे स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन उनके अंक 214 तक पहुँच गए हैं, जो अयूब से 27 कम हैं।

नेपाल के खिलाड़ियों ने भी ऐतिहासिक वेस्टइंडीज सीरीज जीत के बाद रैंकिंग में प्रगति की है। ऐरी गेंदबाजो में 10 स्थान चढ़कर 72वें, लालित राजबंशी 51वें और आसिफ शेख बल्लेबाजों में 77वें स्थान पर पहुँचे हैं।

আরো ताजा खबर

BCCI ने नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की, रोहित-विराट का हुआ डिमोशन

Virat Kohli & Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन के लिए सीनियर पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की...

T20 World Cup 2026 से बाहर हर्षित राणा की सफल सर्जरी, रिकवरी को लेकर दिया पॉजिटिव अपडेट

Harshit Rana (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपनी चोट को लेकर एक सकारात्मक...

रणजी ट्राॅफी 2025-26: जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, एमपी को हराकर की सेमीफाइनल में एंट्री

auqib nabi (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी के इतिहास में जम्मू-कश्मीर की टीम ने एक नया और यादगार अध्याय जोड़ दिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने...

T20 WC 2026: एमए चिदंमबरम स्टेडियम में क्या हैं न्यूजीलैंड के टी20 रिकाॅर्ड्स? यहां जाने

MA Chidambaram Stadium (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस समय रोमांचक दौर में है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे...