Skip to main content

ताजा खबर

अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया Semi Final Qualification Scenario पढ़ें- जानें कौन जाएगा सेमीफाइनल में?

अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया Semi Final Qualification Scenario पढ़ें- जानें कौन जाएगा सेमीफाइनल में

AUS vs AFG (Photo Source: Getty Images)

T20 World Cup 2024 Super 8, Group 1 Qualification Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल की दौड़ बेहद ही रोमांचक हो गई है। सुपर 8 के ग्रुप 1 से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अपने 3 में से 1 मैच जीतकर 2 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।

भारत ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया से पिछले साल हुए वनडे विश्व कप की हार का बदला चुकता कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने उस वक्त फाइनल में भारत को हराकर विजेता बनने का सपना तोड़ दिया था और अब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसके लिए आगे की राहें बेहद मुश्किल कर दी है।

सुपर 8 के ग्रुप 1 से बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर ही हो चुकी है तो वहीं, अफगानिस्तान दो मैचों में से 1 मैच जीतकर 2 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। अब सवाल है यह है की सुपर 8 के ग्रुप 1 से कौन सी वह दो टीमें हैं जो T20 WORLD CUP 2024 SEMI-FINAL के लिए क्वालीफाई करेंगी?

Super 8 Group 1 Points Table

Super 8 Group 1 (सुपर 8 ग्रुप 1) Matches played (मैच) Won (जीत) Lost (हार) Points (पॉइंट्स) NRR (नेट रन रेट)
India (Q) 3 3 0 6 +2.017
Australia 3 1 2 2 -0.331
Afghanistan 2 1 1 2 -0.650
Bangladesh 2 0 2 0 -2.489

Afghanistan Semi-Final Qualification Scenario Explained

ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत के बाद, अफगानिस्तान को सीधे सेमीफाइनल का टिकट कटाने के लिए बांग्लादेश को हराना होगा।

Australia Semi-Final Qualification Scenario Explained

ऑस्ट्रेलिया को अगर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें अफगानिस्तान के हार की प्रार्थना करनी होगी। अगर बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हरा दिया तो नेट रन के वजह से ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला इंग्लैंड से

भारत का सेमीफाइनल में सामना गत चैंपियन इंग्लैंड से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 27 जून को गुयाना में खेला जाएगा। इससे पहले भी 2022 में दोनों टीमों का सामना अंतिम चार में हुआ था जहां इंग्लैंड की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही थी।

আরো ताजा खबर

BCB ने घरेलू क्रिकेट के नए ढांचे को दी हरी झंडी; 6 टीमों और 3 फॉर्मेट के टूर्नामेंट में होगी कॉर्पोरेट भागीदारी

BCB (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घरेलू क्रिकेट को नए तरीके से आयोजित करने के लिए छह टीमों वाली नई प्रतियोगिता को मंजूरी दे दी...

SM Trends: 21 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने 21 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात...

IND vs JPN: ‘यह हमारे लिए बेहद खास’ – भारत के साथ ऐतिहासिक भिड़ंत पर बोले जापानी कप्तान

IND vs JPN: Japan Captain Hails Historic India Encounter as “Extremely Special” (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मैच से पहले, जापान की पुरुष टीम के कप्तान केंडेल...

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...