Skip to main content

ताजा खबर

अपने दिल पर पत्थर रखकर, Bhuvneshwar Kumar ने SRH के लिए ये वीडियो शेयर किया है

Bhuvneshwar Kumar (Image Credit- Instagram)

सालों से चला आ रहा Bhuvneshwar Kumar और SRH टीम का रिश्ता टूट गया है, जहां IPL में भुवी को नई टीम मिल गई है। ऐसे में अब इस खिलाड़ी ने SRH टीम के लिए सोशल मीडिया पर एक खास रील शेयर की है, साथ ही उन्होंने अपने मन की बात कैप्शन के जरिए बताई है और रील काफी वायरल हो रही है।

SRH से अलग होने का काफी दुख है Bhuvneshwar Kumar को

Bhuvneshwar Kumar ने SRH टीम से 11 साल IPL  खेला था, वहीं अब इस टीम से अलग होने के बाद वो थोड़े इमोशनल हो गए हैं। भुवी ने एक रील के जरिए SRH टीम के साथ अपना पूरा सफर दिखाया, साथ ही काफी लंबा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि- SRH के साथ 11 अविश्वसनीय सालों के बाद मैं इस टीम को अलविदा कहता हूं, मेरे पास बहुत सारी अविस्मरणीय और यादगार यादें हैं। आगे उन्होंने लिखा- अद्भुत जीतों के अलावा खिताब जीतने के साथ-साथ दो बार पर्पल कैप हासिल करना और भी बहुत कुछ। फैन्स का प्यार अविस्मरणीय रहा और समर्थन लगातार मिलता। मैं आज जो हूं उसे आकार देने के लिए ऑरेंज आर्मी को धन्यवाद, मैं इस प्यार और समर्थन को हमेशा अपने साथ रखूंगा।

आप भी देखो Bhuvneshwar Kumar की रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhuvneshwar Kumar (@imbhuvi)

अब अपनी पुरानी टीम से खेलेंगे भुवी

दूसरी ओर मेगा ऑक्शन में इस बार भुवनेश्वर कुमार को RCB टीम ने अपने नाम किया है, जहां इस टीम ने 10 करोड़ से ज्यादा की रकम में इस खिलाड़ी को खरीदा है। वैसे भुवी RCB का पहले भी हिस्सा रहे चुके हैं, जहां साल 2009 में उनका सफर इसी टीम से शुरू हुआ था।

एक नजर तेज गेंदबाज के इस वीडियो पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है इस खिलाड़ी को

*भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया से खेले काफी ज्यादा समय हो गया है ।
*इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2022 में खेला था।
*वहीं भुवी ने टीम इंडिया से आखिरी टेस्ट मैच साल 2018 में खेला था।
*साथ ही अब उनकी टीम इंडिया में वापसी होती नजर नहीं आ रही है।

SRH टीम कुछ इस प्रकार है मेगा ऑक्शन के बाद

पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, इशान किशन, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, अथर्व ताइदे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्से, कामिंडु मेंडिस , अनिकेत वर्मा, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी

আরো ताजा खबर

“वैभव सूर्यवंशी को ज्यादा देर बेंच पर न बैठाए टीम इंडिया”: रवि शास्त्री ने टीम मैनेजमेंट को दी चेतावनी

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में 15 साल के...

“मैं किसी को गलत साबित करने के लिए नहीं खेलता” – न्यूजीलैंड पर पहले T20I में जीत के बाद बोले संजू सैमसन

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला गया। इस मुकाबले में...

‘जब मुझे यह रोल मिला, तो मैं बहुत खुश थी’ – टीम इंडिया की उप-कप्तान बनाए जाने पर दीप्ति शर्मा ने जताई खुशी

Deepti Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज से पहले स्मृति मंधाना...

23 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. परविंदर अवाना को जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भारत के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को क्रिकेट सलाहकार समिति...