Skip to main content

ताजा खबर

अपनी ही मस्ती में मस्त रहने लगे हैं Yuzvendra Chahal, शॉ ने रिकॉर्ड किया उनका फनी वीडियो

अपनी ही मस्ती में मस्त रहने लगे हैं Yuzvendra Chahal शॉ ने रिकॉर्ड किया उनका फनी वीडियो

Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)

इन दिनों Yuzvendra Chahal इंग्लैंड में वनडे कप खेलने गए हुए हैं, जहां पहले ही मैच में Northamptonshire के लिए शानदार प्रदर्शन कर इस खिलाड़ी ने 5 विकेट अपने नाम किए थे। जिसके बाद से चहल की खुशी अलग लेवल पर है, ऐसे में अब इस स्पिनर से जुड़ी एक इंस्टा स्टोरी बल्लेबाज शॉ ने शेयर की है और वो काफी मजेदार भी है।

Yuzvendra Chahal का फिर नहीं हुआ चयन

हाल ही में  Duleep Trophy के लिए सभी टीमों का ऐलान हो गया है, जहां सभी टीमें स्टार खिलाडियों से लबरेज हैं। लेकिन किसी भी टीम में स्पिनर Yuzvendra Chahal को जगह नहीं मिली है, दूसरी ओर चहल के अलावा संजू सैमसन, शॉ, पुजारा और रहाणे के साथ-साथ रिंकू सिंह भी इस ट्रॉफी के लिए नहीं चुने गए हैं। एक तरह से पुजारा और रहाणे का करियर अब खत्म नजर आ रहा है, ऐसे में दोनों कभी भी समय संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

Yuzvendra Chahal को हर चीज में कॉमेडी करनी होती है बॉस

*Yuzvendra Chahal का एक मजेदार वीडियो किया शॉ ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर।
*जहां इस काफी मजेदार वीडियो में स्पिनर युजी चहल झाड़ियों में खड़े नजर आ रहे हैं।
*साथ इस दौरान चहल झाड़ियों में GOLF खेलते हुए दिख रहे हैं, मारा शानदार शॉट।
*वहीं वीडियो के नीचे शॉ ने लिखा- Tiger In The Bush, वायरल हुआ ये वीडियो।

शानदार अंदाज में 5 विकेट अपने नाम किए थे स्पिनर ने

View this post on Instagram

A post shared by Northamptonshire Steelbacks (@northantsccc)

शॉ का भी चला है इस बार जमकर बल्ला

Prithvi Shaw भी इस वनडे कप में Northamptonshire टीम से खेल रहे हैं, जहां इस बार शॉ के लिए ये टूर्नामेंट काफी शानदार जा रहा है। युवा बल्लेबाज ने अभी तक खेले गए 8 मैचों में 343 रन बनाए हैं, इस दौरान शॉ ने 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं और उन्होंने ये तीनों अर्धशतक लगातार लगाए थे। वैसे शॉ को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, तो दूसरी ओर IPL में भी ये बल्लेबाज पहले की तरह प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हो रहा है।

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...