Skip to main content

ताजा खबर

अपनी ही मस्ती में मस्त रहते हैं Ravindra Jadeja, इन दिनों कर रहे हैं घर पर Chill

Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)

Ravindra Jadeja ने साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, जिसके चलते वो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। ऐसे में सर जडेजा को क्रिकेट से लंबा मिला है, जिसका वो पूरा फायदा उठा रहे हैं और अपने घर पर Chill करते हुए नजर आ रहे हैं।

तलवार लटकी है Ravindra Jadeja के करियर पर

जी हां, Ravindra Jadeja अभी टीम इंंडिया से टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, हाल ही में BGT में उनका प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा था। जिसके बाद एक रिपोर्ट सामने आई थी, इस रिपोर्ट की माने तो अब टीम इंडिया के सेलेक्टर्स जडेजा से आगे सोचने का मन बना रहे हैं और शायद वो इस ऑलराउंडर की जगह किसी नए खिलाड़ी को टीम में शामिल करना चाहते हैं।

Ravindra Jadeja की ये तस्वीरें और उनका खास कैप्शन

*भारत लौटने के बाद सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं Ravindra Jadeja।
*इसी कड़ी में ऑलराउंडर ने अपनी कुछ नई तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की है।
*इन तस्वीरों में Cool Look के साथ घर पर Chill करते हुए नजर आए सर जडेजा।
*इस दौरान उनके हाथ में था मोबाइल, वहीं गुजराती में कैप्शन लिखा-दरबार की डेली।

आप भी देखो Ravindra Jadeja की ये वाली तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)

इनसे काफी ज्यादा लगाव है सर जडेजा को

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)

लंबे समय से वनडे क्रिकेट नहीं खेला है इस खिलाड़ी ने

अगले महीने से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है, उसमें देखना अहम होगी कि सर जडेजा का चयन होता है या नहीं। जिसका कारण है इस खिलाड़ी का लंबे समय से वनडे क्रिकेट ना खेलना, जडेजा ने टीम इंडिया से अपना आखिरी वनडे मैच साल 2023 में खेला था और ये वनडे मैच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल था। उसके बाद साल 2024 में जडेजा को एक भी वनडे सीरीज खेलने का मौका नहीं मिला, जो काफी सारे सवाल खड़े कर रहा है। वैसे चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलने वाली है, दूसरी ओर 19 फरवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा।

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...