
Shakib Al Hasan (Photo Source: Getty Images)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने हाल ही में शाकिब अल हसन को लेकर बड़ी अपडेट दी है जिसके बाद तमाम क्रिकेट फैंस काफी खुश हो गए हैं। चंडिका हथुरुसिंघा ने बताया कि शाकिब अल हसन की आंखों में परेशानी थी जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से मुलाकात की। अपनी आंखों का टेस्ट करवाने के बाद अब अनुभवी ऑलराउंडर नेट्स में काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
चंडिका हथुरुसिंघा का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ 21 अगस्त से शुरू हो रही दो मैच की टेस्ट सीरीज में शाकिब अल हसन बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। बता दें, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। यह दोनों ही मुकाबले रावलपिंडी में खेले जाएंगे।
इस साल बांग्लादेश प्रीमियर लीग के शुरू होने से पहले शाकिब अल हसन ने सिंगापुर में एक आंखों के स्पेशलिस्ट से मुलाकात की थी। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होने के बाद शाकिब अल हसन ने खेल से थोड़े समय के लिए दूरी बना ली थी। हालांकि अब उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए देखा जाएगा। इससे पहले अनुभवी खिलाड़ी को मेजर लीग क्रिकेट और ग्लोबल टी20 लीग में भी खेलते हुए देखा गया था।
इंडिया टुडे के मुताबिक बांग्लादेश टीम के मुख्य कोच ने पहले टेस्ट से पहले कहा कि, ‘शाकिब अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वो पहले से फिट भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी आंखों का भी टेस्ट करवाया और अब वो पहले से काफी बेहतर है।’
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हम शुक्रिया कहना चाहते हैं: चंडिका हथुरुसिंघा
चंडिका हथुरुसिंघा ने आगे कहा कि, ‘लाहौर की सुविधा बेहतरीन है। हम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को जल्दी आने के लिए आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद देते हैं। हमने वहां तीन दिन अच्छा अभ्यास किया। इससे पहले इस्लामाबाद में A टीम के छह खिलाड़ी आए थे। सभी खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया है और हम आने वाली चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’
आगामी टेस्ट सीरीज में शाकिब अल हसन बांग्लादेश टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक होंगे। उन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अब आगामी टेस्ट सीरीज में भी यह शानदार खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ना चाहेगा।
स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड के टेस्ट कोच के तौर पर ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेने को तैयार
सितंबर में भारत की मेजबानी कर सकता है बांग्लादेश, BCB प्रेसिडेंट तमीम इकबाल की बीसीसीआई से बातचीत जारी
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले इस भारतीय ने संन्यास लेकर फैंस को चौंकाया
30 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

