Skip to main content

ताजा खबर

अनिल चौधरी का बड़ा बयान, कहा- MS धोनी एक अच्छे अंपायर बन सकते हैं, बशर्ते वह…

अनिल चौधरी का बड़ा बयान कहा- MS धोनी एक अच्छे अंपायर बन सकते हैं बशर्ते वह

MS Dhoni and Anil Chaudhary (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) से बेहतर क्रिकेट खेल को, शायद ही और कोई समझता होगा। क्रिकेट मैदान पर धोनी का दिमाग एकदम शांत रहता है, और विकेट के पीछे दिमाग और दस्तानों की सफाई का तो क्या ही कहना।

साल 2020 में क्रिकेट से रिटायर होने से पहले धोनी विकेट के पीछे से खेल बदलने के लिए जाने जाते थे। तो वहीं जब धोनी डीआरएस काॅल लेते तो इस बात की संभावना अधिक रहती थी, कि फैसला धोनी के पक्ष में ही आएगा। कई क्रिकेट फैंस प्यार से DRS को धोनी रिव्यू सिस्टम भी कहते हैं, क्योंकि धोनी की इसमें सटीकता काफी अच्छी थी।

दूसरी ओर, अब धोनी की तारीफ करते हुए भारतीय अंपायर अनिल चौधरी (Anil Chaudhary) ने बड़ा बयान दिया है। चौधरी ने धोनी के निर्णय लेने की क्षमता की तारीफ करने के साथ कहा है कि वह एक बहुत अच्छे अंपायर बन सकते हैं।

अनिल चौधरी ने एमएस धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अनिल चौधरी ने DRS को लेकर कहा- हमेशा ऐसा नहीं होता, कभी-कभी इसका उल्टा होता है, लेकिन वह (एमएस धोनी) सटीकता के करीब होता है। उनके पास खेल के बारे में बहुत आयडिया है। कई बार वह दूसरों को अपील करने से रोकता है। वह एक अच्छा अंपायर बन सकता है, बशर्ते वह सात घंटे तक मैदान के अंदर रहने के लिए तैयार हो।

चौधरी ने आगे ऋषभ पंत को लेकर कहा- ऋषभ पंत में भी पहले से काफी सुधार हुआ है। यह सब अनुभव के बारे में है। आप रिप्ले देखते हैं और फिर अपनी कॉल का पुन: मूल्याकन करते हैं। विकेटकीपर के पास नजर रखने के लिए सबसे अच्छी जगह है, वे स्थिर हैं और गेंद को आते हुए देख सकते हैं। दरअसल, सर्वश्रेष्ठ अंपायर कभी-कभी अपने फैसले विकेटकीपरों की हरकत से भी तय करते हैं, क्योंकि वे गेंद को फाॅलो करते हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Match 23: आरसीबी या लखनऊ सुपर जायंट्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

RCB vs LSG head to head (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से 15 अप्रैल...

IPL 2026: RCB vs LSG मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 23 में गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने जा...

इतिहास रचने की कगार पर वैभव सूर्यवंशी, भारत के आयरलैंड दौरे के लिए के लिए कभी भी आ सकता है बुलावा

Vaibhav Sooryavanshi (image via getty) युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के दरवाजे तेजी से खटखटा रहे हैं। सूर्यवंशी जारी...

कौन हैं Praful Hinge? जिसने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाई सनसनी

SRH vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से प्रफुल हिंगे (Praful Hing) नाम का एक और सुपरस्टार देखने को मिला है। टूर्नामेंट के 21वें मैच...