
Virat Kohli (Photo Source: X)
1) The Gambhir Effect! ऋषभ पंत बने लेग स्पिनर, DPL में गेंदबाजी कर लूटी महफिल, VIDEO हुआ वायरल
हाल ही में जब टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर गई थी तब सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ियों ने मैच में गेंदबाजी की। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है जो है टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का। पंत को हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के पहले मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए देखा गया, हालांकि टीम इंडिया में उनकी गेंदबाजी की जरूरत नहीं है क्योंकि जब भी वह भारतीय प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे तो वह बतौर विकेट कीपर ही खेलेंगे।
2) Watch Video: क्रिकेट से मिले ब्रेक को मस्त Enjoy कर रहे हैं संजू सैमसन, बास्केटबॉल कोर्ट में खेला फुटबॉल
भारतीय खिलाड़ी संजू सैमसन हाल ही में श्रीलंका दौरे के टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। संजू खेले गए दोनों ही मैचों में डक पर पवेलियन लौटे थे, जिसके चलते उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। संजू सैमसन फिलहाल इस वक्त क्रिकेट से मिली छुट्टी का आनंद उठा रहे हैं।
3) “मुझे पता था कि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो…..”- इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट के 16 साल पूरे होने पर गंभीर का ये वीडियो हुआ वायरल
विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 साल पूरे कर लिए हैं, उन्होंने आज के दिन 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से डेब्यू किया था। श्रीलंका सीरीज से कुछ महीने पहले ही विराट ने टीम इंडिया को U19 वर्ल्ड कप में जीत दिलाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था। वहां उन्होंने छह मैचों में 27 की औसत से 235 रन बनाए। गौतम गंभीर ने विराट कोहली को लेकर कहा कि, जब उन्होंने श्रीलंका में डेब्यू किया और पहली बार खेला, तो मुझे याद है कि वह जल्दी आउट हो गए लेकिन जिस तरह से वह नेट पर खेलते थे, मुझे पता था कि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय तक देश के लिए खेलेंगे।
4) दिल्ली प्रीमियर लीग 2024: 6,6,6,6 आयुष बडोनी ने जड़े 4 लगातार छक्के- वीडियो में देखें रुद्र अवतार
दिल्ली प्रीमियर लीग शनिवार, 17 अगस्त से शुरू हो गई है और इसमें शहर के कई बड़े नाम शामिल हैं। ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, ललित यादव और आयुष बडोनी कुछ ऐसे नाम हैं जो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के पहले मैच में आयुष बडोनी ने अपने छक्के मारने की क्षमता से धमाल मचा दिया। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, उन्होंने 12वें ओवर में अंकित भड़ाना के खिलाफ जोरदार हमला बोला। 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने ओवर की आखिरी चार गेंदों पर चार छक्के लगाए और सभी को हैरान कर दिया।
5) U19 Women’s T20 World Cup 2025: मलेशिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए ICC ने जारी किया फुल शेड्यूल
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मलेशिया में होने वाले आगामी अंडर 19 वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस बार टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेने वाली हैं, जिनके बीच कुल 41 मैच खेले जाएंगे।पूरा टूर्नामेंट 15 दिनों का होगा, पहला मैच 18 जनवरी को खेला जाएगा, तो वहीं फाइनल मैच 2 फरवरी को खेला जाएगा।
6) पैट कमिंस ने आठ हफ्ते के लिए क्रिकेट से लिया ब्रेक, वजह सुनकर रोहित शर्मा भी चौंक जाएंगे
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने क्रिकेट से आठ सप्ताह का ब्रेक लेने का फैसला किया है। आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन को बेहतर के लिए, तेज गेंदबाज ने ये फैसला लिया है। पिछला साल कमिंस के लिए काफी अच्छा रहा था। इस दौरान उन्होंने एशेज, वनडे वर्ल्ड कप, विभिन्न टेस्ट सीरीज, IPL, टी-20 वर्ल्ड कप और हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा लिया था।
7) WTC Updated Points Table: विंडीज को हराकर SA ने लगाई पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग, भारत नंबर एक पर बरकरार
साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को दो मैच की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में 40 रन से हराया। सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से ड्रॉ रहने के बाद मेहमान टीम ने यह मैच जीतकर सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया। इस मैच को जीतने के बाद साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में जबरदस्त फायदा मिला है। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ टॉप-5 में अपनी जगह बना ली है।
8) ये लो! Virat Kohli ने खुद किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे लगातार खेल रहे हैं 16 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 16 साल पूरे कर लिए हैं, आज ही के दिन यानी की 18 अगस्त 2008 को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करते हुए टीम इंडिया के लिए पहला वनडे मैच खेला था। इस बीच अब कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने खेलने के स्टाइल सहित कई चीजों को लेकर बात की है।
9) Tilak Varma ने इंस्टा पर दिखाए अपने Abs, तो सूर्यकुमार यादव ने लगाया Show Off करने का इल्जाम
Tilak Varma का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है, जिन्हें आगे चलकर टीम इंडिया से लगातार मौके मिलने वाले हैं और वो भविष्य के सुपरस्टार खिलाड़ियों में से एक होंगे। ऐसे में तिलक ने अपने खेल के साथ-साथ फिटनेस को लेकर भी कड़ी तैयारी करते हैं, जिसका नजारा हाल ही में देखने को मिला है।
10) लाल गेंद से कर रहे हैं Mohammed Siraj कड़ी तैयारी, जल्द आएगी घरेलू क्रिकेट खेलने की बारी
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज Mohammed Siraj सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, इसी कड़ी में आज-कल वो आए दिन फैन्स को अपनी हर अपडेट इंस्टा के जरिए दे रहे हैं। क्रिकेट से मिले ब्रेक के बीच ये खिलाड़ी लगातार वर्क आउट कर रहा है, इस बीच अब सिराज मैदान पर भी लौट आए हैं।
T20 WC 2026: ‘बिना सोचे-समझे की गई बैटिंग’ – सेमीफाइनल के बाद महान क्रिकेटर ने अभिषेक शर्मा को लगाई फटकार
SM Trends: 6 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
6 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
T20 World Cup 2026: जसप्रीत बुमराह को सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच होना चाहिए था: इरफान पठान

