Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 10 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अगस्त 10 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)

1) पंजाब किंग्स के खिलाड़ी जितेश शर्मा ने चुपके-चुपके कर ली सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास पोस्ट

भारतीय  खिलाड़ी जितेश शर्मा ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है। जितेश ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पार्टनर शलाका माकेश्वर के साथ सगाई की खबरें फैंस के साथ साझा की है। फैंस और उनके साथी खिलाड़ी जमकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2) IPL 2025 से पहले बड़ी रिपोर्ट आई सामने, इस फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे राहुल द्रविड़

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में राहुल द्रविड़ को महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स टीम में कुमार संगकारा की जगह ले सकते हैं। बता दें, हाल ही में राहुल द्रविड़ का भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्यकाल समाप्त हुआ। उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया। (पढ़ें पूरी खबर)

3) ‘काम पर गया था या फोटोशूट पर’, शिखर धवन ने दिनेश कार्तिक को जमकर किया ट्रोल

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को उनके नए सोशल मीडिया पोस्ट पर जमकर ट्रोल किया है। बता दें, दिनेश कार्तिक इस समय द हंड्रेड टूर्नामेंट के स्काई स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग टीम का हिस्सा हैं, जो इंग्लैंड में खेला जा रहा है। इस बीच दिनेश कार्तिक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें ब्लेजर पहने हुए देखा जा सकता है। कार्तिक ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘हे बॉस, मैं काम पर जाने के लिए सबवे ले रहा हूं, अपने स्टैंडअप के लिए मैं टाइम पर पहुंच जाऊंगा।’ (पढ़ें पूरी खबर)

4) IPL 2025: गुजरात टाइटंस के हेड कोच का पद छोड़ेंगे आशीष नेहरा..! फ्रेंचाइजी बना रहा है बड़ा प्लान

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात टाइटंस मैनेजमेंट आगामी आईपीएल सीजन के लिए कोचिंग स्टाफ को बदलने पर विचार कर रहा है। इस स्टाफ में विक्रम सोलंकी (डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट), आशीष नेहरा (हेड कोच) और टीम के पहले तीन सीजन के दौरान मेंटोर और बैटिंग कोच के रूप में गैरी कर्स्टन शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) SA20 2025: दिनेश कार्तिक और जो रूट के बाद Paarl Royals ने इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को किया टीम में शामिल

SA20 2025: पार्ल रॉयल्स लीग के आगामी तीसरे सीजन की तैयारियों में जुट चुकी है। फ्रेंचाइजी ने जो रूट और दिनेश कार्तिक जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को टीम में पहले ही शामिल कर लिया है। पार्ल रॉयल्स ने अब इंग्लिश ऑलराउंडर जैकब बेथेल (Jacob Bethell) और बल्लेबाज सैम हेन (Sam Hain) को विदेशी खिलाड़ियों के रूप में साइन कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) KCA ने केरल क्रिकेट लीग के पहले सीजन के लोगो का किया अनावरण, 2 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के पास भी अब बाकी भारतीय राज्यों की तरह अपनी स्टेट क्रिकेट लीग होने जा रही है। बता दें कि एसोसिएशन ने आज 9 अगस्त, शुक्रवार को केरल क्रिकेट लीग (KCL) के पहले सीजन की ना सिर्फ घोषणा की, बल्कि टूर्नामेंट के पहले सीजन के लिए लोगो का भी अनावरण किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) सचिन तेंदुलकर की भी अब यही है अपील, विनेश फोगाट को मिले पेरिस ओलंपिक में रजत पदक

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में रेसलर विनेश फोगाट का सपोर्ट किया है। बता दें, इस समय खेले जा रहे पेरिस ओलंपिक 2024 में 100 ग्राम ज्यादा वजन होने की वजह से विनेश फोगाट को फाइनल से पहले डिसक्वालिफ़ाई कर दिया गया था। तमाम भारतीय फैंस इस चीज से काफी निराश हुए थे कि विनेश फोगाट रेसलिंग इवेंट में गोल्ड पदक से चूक गई। (पढ़ें पूरी खबर)

8) महिला क्रिकेटर्स के बीच नजर Yuzvendra Chahal, स्पिनर ने दिए सभी को खेल से जुड़े अहम टिप्स

Yuzvendra Chahal को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, भले ही वो टीम का हिस्सा होते हैं लेकिन उनको अंतिम 11 में खेलने का मौका नहीं मिलता है। इस बीच ये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है, जहां अब चहल ने ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है जो युवा महिला क्रिकेटर्स को काफी पसंद आ रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) गेंद और बल्ला छोड़ चुके हैं अब Umesh Yadav, मंदिरों से ज्यादातर सामने आती है उनकी तस्वीरें

एक समय था जब Umesh Yadav टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज थे, लेकिन फिर युवा खिलाड़ियों को मौका देने के चक्कर में इस खिलाड़ी की इंटरनेशनल क्रिकेट से छुट्टी कर दी गई। इस बीच अब ये रफ्तार का सौदागर मैदान पर कम और मंदिरों में ज्यादा नजर आता है, इसी कड़ी में उमेश कुछ ऐसी नई तस्वीरें सामने आई है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) दिग्गजों के साथ उठना-बैठना होता है Abhishek Sharma का, शायद गिल को पसंद ना आए ये तस्वीर

युवा बल्लेबाज Abhishek Sharma का नाम भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आ गया है, जिन्होंने IPL में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में एंट्री ली है। जहां इस साल अभिषेक के बल्ले से ऐसा तूफान आया कि, सीधे उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बना ली। इस बीच धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है जिसने फैन्स का दिन बना दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...